पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार ने किया 'होली सुरक्षा संदेश रथ' का उद्घाटन
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_811.html
फोटो कैप्शन : 'होली सुरक्षा संदेश रथ' का उद्घाटन करते हुए पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार, साथ में पुलिस उपायुक्त (यातायात) सारंग डी. आवाड, दीपक एजेन्सीज के संचालक दीपक लालवानी एवं जयश्री ट्रेडर्स की संचालिका सोनल लालवानी।
लालवानी दंपत्ति के उत्कृष्ट कार्यों को सराहा
नागपुर। होली के अवसर पर त्यौहार मनाते समय सावधानी बरतने की जनजागृति करने के उद्देश्य से समाजसेवी दीपक लालवानी दंपत्ति द्वारा बनाए गए 'होली सुरक्षा संदेश रथ' का पुलिस आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के शुभ हस्ते रथ को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (यातायात) सारंग डी. आवाड प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
होली सुरक्षा संदेश रथ पर त्यौहार मनाते समय बरते सावधानी में मुख्य संदेश इस प्रकार हैं :
- होली खेलते समय प्राकृतिक रंगो का प्रयोग करें।
- रंग खेलते समय अपने चेहरे, आँख एवं स्कीन को लेकर सतर्क रहें।
- नशा करके होली ना खेले एवं नशीले पदार्थों का सेवन करके वाहन ना चलाए।
- वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग ना करें।
- वाहन धीरे चलाएं, अपना व दूसरों का बहुमुल्य जीवन सुरक्षित करें।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार ने कहा कि होली का त्यौहार मनाते समय सावधानी बरतने के बारे में जागरुकता निर्माण हो, इस हेतु ‘होली सुरक्षा संदेश रथ' का निर्माण एक सराहनीय उपक्रम है।
जनजागृति अभियान के अंतर्गत इस अभिनव कार्य द्वारा लोगों में जागरूकता निर्माण हो इस हेतु किये गये प्रयास हेतु पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार ने दीपक एजेन्सीज के संचालक दीपक लालवानी तथा जयश्री ट्रेडर्स की संचालिका सोनल लालवानी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इसी तरह जन जागृति के माध्यम से यह रथ सही मार्ग दिखाने में सक्षम होगा। इस उद्घाटन के अवसर पर दीपक एजेन्सीज के संचालक दीपक लालवानी तथा जयश्री ट्रेडर्स की संचालिका सोनल लालवानी उपस्थित थे।
दीपक एजेन्सीज के संचालक दीपक लालवानी लगातार पिछले 20 वर्षों से नागपुर शहर में यातायात नियमों के लिए जागरूकता लाने हेतु सामाजिक कार्य कर रहे हैं। इसके पूर्व भी जनहितकारी कार्यों हेतु मा.भैरोसिंह शेखावत, प्रणव मुखर्जी, अटलबिहारी वाजपेयी, नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली, भगत सिंह कोश्यारी, शिवराज पाटिल, डॉ. हर्षवर्धन, अशोक गहलोत ने लालवानी के जनहित कार्यों की सराहना कर शुभकामनाएं दी है।