Loading...

होली पर मंदिर में दर्शन, बाजारों में रंग, पुष्प, गुलाल की बहार


होली पर पजामा, कुर्ता, टी शर्ट ड्रेस कोड ट्रेंड 

नागपुर (आनंदमनोहर जोशी)। कोरोना महामारी काल के बाद दो वर्षो बाद मंदिरों में भक्तों ने दर्शन लाभ लिया। स्थानीय नेताजी मार्केट के फूल बाजार में विविध प्रकार के रंगबिरंगी पुष्पों की भारी मांग रही। साथ ही रंग, अबीर, गुलाल, सेंटेड स्प्रे, आधुनिक स्टाइलिश पिचकारियों की खरीदारी शहरवासियों ने की। शाम को हजारों शहरवासियों ने घर के सामने लकड़ी, गोबर के बड़कुले से होलिका झांकी के साथ भक्त प्रह्लाद के नाम का जयकारा लगाया। 

लकड़गंज में जलाऊ लकड़ी की भारी मांग रही। होलिका प्रज्वलन के आयोजन विविध सामाजिक संघटन की तरफ से किए गए। श्रीगणेश टेकड़ी सीताबर्डी स्थित मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे। धारस्कार रोड इतवारी के वेंकटेश, द्वारकाधीश, नरसिंग मंदिर में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। राधाकृष्ण मंदिर पूर्व वर्धमाननगर में शाम को होली प्रज्वलन किया गया। बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी भवन में शाम को होली मंगल के बाद पारंपरिक होली हास्य सम्मेलन का आयोजन हुआ। 

नेताजी बाजार फूल बाजार में गुलाब के फूलों की भारी मांग रही। गुलाब के फूल के भाव 150/-से 250/- प्रति किलो रहे। शबे बारात के पारंपरिक रसमदाएगी के लिए गुलाब के पुष्प की मांग रही।अन्य फुलों मे शेवंती, डेजी फुल, कुड़ी गेंदा, मोगरा आदि फुलों की भी मांग रही। बाजार में गोबर के बड़कुले,गोबरी, लकड़ी की खरीदारी भी हुई। आज कुड़ी गेंदा फूल के भाव 40/- प्रति किलो रहे। डेजी फूलों के भाव 50/- तक रहे। इतवारी, पुराना भंडारा रोड, सराफा, बाटा, बोहरा गली इतवारी में अबीर, गुलाल,रंग, पिचकारी, पारंपरिक पजामा, कुर्ता, होली के टी शर्ट की भी खरीदारी लोगों ने की। 

होली के पावन पर्व पर चांग, ढोलक, मंजीरा आदि की मांग बुधवारी के तबला मार्केट में रही। होली के दूसरे दिन मंदिर, हवेलियों में फाग रंगोत्सव, डोल उत्सव का आयोजन होंगा। इस मौके पर हवेलियों में ठाकुरजी के समक्ष भजनों की प्रस्तुति की जा रही है। बाजार में चना, चिवड़ा, पोहा, ठंडाई की मांग है। वहीं घर घर में तरह तरह के व्यंजन, गुजिया, फिनी लापसी, चावल, नैवेद्य आदि बनाए गए। फूल बाजार में अनेक किन्नर के समूहों ने गीत संगीत के साथ होलिका उत्सव की खुशियों को फिल्मी गीत के साथ मनाते नजर आए।
समाचार 7054635971419502307
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list