Loading...

प्रकाश कांबले की पुस्तक 'सदा तुम्हारे साथ' का हुआ विमोचन



नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन (मोर भवन)  में प्रकाश कांबले की पुस्तक 'सदा तुम्हारे साथ' का विमोचन समारोह संपन्न हुआ। 

सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने स्व. नीलिमा कांबले के छाया चित्र को पुष्प अर्पित किए। प्रस्तावना में बोलते हुए अविनाश बागड़े ने अविशा प्रकाशन के अर्ध शतक की ओर अग्रसर होने की बात कहते हुए सभी लेखन हस्ताक्षरों का आभार माना। 

मंचासीन मुख्य अतिथि श्रीमंत राजे मुधोजी भोंसले ने प्रकाश कांबले की कृति को अपनी पत्नी को पुस्तक के रूप दी गई श्रद्धांजलि को अनुपम निरूपित किया। अध्यक्ष की आसंदी पर डॉ. सागर खादीवाला ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए सदन को भाव विव्हल कर दिया। 

विशेष अतिथि डॉ.आदिला खादीवाला ने स्व. नीलिमा को अपनी अनन्य सहेली बताते हुए उनके असमय अवसान को अपूरणीय क्षति बताया। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व सदस्य अविनाश बागड़े ने प्रकाश कांबले का मनोगत सदन को पढ़ कर सुनाया। 

कार्यक्रम का सरस सहज संचालन करते अनिल मालोकर के साथ ही अन्य साहित्य प्रेमियों सत्येन प्रसाद सिंह, रूबी दास, सोनल कालमेघ, पूनम मिश्रा, मीरा जोगलेकर, बंडू कामले, टीकाराम साहू 'आजाद', रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे ने कांबले को दिल से शुभकामनाएं दी। 

पूनम मिश्रा ने डॉ. खादीवाला का सदन से परिचय करवाया। कार्यक्रम के सफलतार्थ निनाद पाटिल, कल्याणी दाभोलकर प्रयत्न किए।
समाचार 1858105900538051343
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list