परशुराम सर्वभाषीय ब्राम्हण संघ का वर वधु परिचय सम्मेलन संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_932.html
विप्र मेट्रोमेनियल वेबसाइट का लोकार्पण
नागपुर। परशुराम सर्वभाषीय ब्राम्हण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में आयोजित विवाह योग्य वर वधु परिचय सम्मेलन का स्थानीय राजस्थानी ब्रम्ह समाज भवन में सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय आयोजन की शुरुवात 26 मार्च को ब्राम्हण मेट्रोमेनियल वेबसाइट के लोकार्पण के साथ हुई ।
इस वेबसाइट का लोकार्पण वेदाचार्य मोरेश्वर घेसास गुरुजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मालीराम शर्मा, पूर्व महामंत्री दयाशंकर तिवारी, श्रीकांत देशपांडे , ब्राम्हण सेवा संघ, ठाणे की श्रीमती नंदिनी गोरे, विप्र फाउंडेशन के विदर्भ झोन अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, रामनारायण मिश्रा, मनीष त्रिवेदी, शैलेश अवस्थी, दिनेश उपाध्याय , राजेंद्र पुरोहित, लक्ष्मीनारायण शर्मा , प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मिलाप 2022 पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
अपने संबोधन में घेसास गुरुजी ने वेबसाइट को आज के समय की जरूरत बताया। आज के समय में सभी विप्र समाज में रोटी बेटी के संबंध बढ़ाने जरूरत पर जोर दिया। श्रीमती नंदिनी गोरे ने युवाओं की समाज के प्रति बढ़ दूरी पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे जल्द सुलझाने की सलाह दी।
27 मार्च को विवाह योग्य वर वधु सम्मेलन का उदघाटन कांग्रेस महासचिव उमाकांत अग्निहोत्री , विनोद चतुर्वेदी एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय पालीवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कोविड परिस्तिथियों के कारण दो साल बाद होनेवाले इस आयोजन को विप्र समाज के सभी वर्गों का भरपूर प्रतिसाद मिला।
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ साथ महाराष्ट्र के अन्य इलाकों से बढ चढकर लोगो ने हिस्सा लिया, आयोजन की विशेषता के रूप में इस बार बाहर से आये सभी की रुकने भोजन एवं अन्य व्यवस्था संघ द्वारा निशुल्क की गई थी। संपूर्ण आयोजन का यूट्यूब माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। बडी संख्या में विवाह योग्य युवाओं ने अपना परिचय सभी को दिया।
आयोजन का संयोजन अनिल शर्मा, संजय चतुर्वेदी, हेमंत शर्मा, गिरीश पुरोहित, जितेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।

