Loading...

भगवान झूलेलाल जनमोत्स्व निमित 109 लोगों ने किया रक्तदान


निगेटिव रक्तदाओं को संस्था द्वारा शाल, प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

नागपुर/गोंदिया। मानव सेवा ही सच्ची सेवा का उद्देश्य लेकर कार्य करने वाली संस्था विश्व सिंधी सेवा संगम (वीएसएसएस) युवा विंग गोंदिया द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन पूज्य सिंधी मनिहारी धर्मशाला में किया गया सर्वप्रथम भगवान श्री झूलेलाल जी इनके चरणों मे पुष्प अर्पित करके, दिप प्रज्जलित कर दादा गंगाधर डुलानी द्वारा साईं के भजन व जयकारा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


नियमित निगेटिव रक्तदाता जो समय-समय पर लोगों को रक्त देकर लोगों की जान बचाते हैं उन निगेटिव रक्तदाओं को संस्था व अतिथियों द्वारा शाल, प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया गया।


इस वर्ष के झुलेलाल जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र कार्यक्रम के अंतर्गत वीएसएसएस युवा विंग द्वारा रक्तदान आयोजन में 109 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया विशेषतः नारी शक्ति द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया।

प्रमुख अतिथि के रूप में सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष श्री नारायण (नारी) चंदवानी, गोंदिया यातायात प्रभारी दिनेश तायडे, गोंदिया शहर पुलिस निरीक्षक महेश बनसोडे, रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर अरविंद साहू, बीजीडब्ल्यू इंचार्ज सुवणा हुबैकर, डॉ अमोल पाटील, श्रीनगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम लालवानी, गुरुनानक दरबार से भाई हासानंद जी मुक्ता व डॉ दादा गंगाधर डुलानी मंच पर उपस्थित थे।

स्व अर्जुनदासजी गोपलानी इनकी याद मे सभी रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप भेंट  भी दी गई।
संस्था की ओर से महाराष्ट्र महासचिव विनोद (गुड्डु) चांदवानी, अध्यक्ष धरम खटवानी, सचिव सुनील सभवानी, सी ए सुनील चावला, सुनील मोटवानी, अजय गोपलानी, अमर रामानी, भूषन रामचंदानी, दीपक गलानी, लखन नागदेव, सुमित वाधवानी, दीपक कुकरेजा, किशन नागवानी, कुणाल वाधवानी, 

श्याम वाधवानी, प्रकाश कोडवानी, प्रदीप कोडवानी, सिद्धार्थ गोपलानी, संजय तेजवानी, महेश अटलानी, अविनाश रामानी, मनोहरलाल आसवानी, महेश आहूजा, सेवकराम मूलचंदानी, नरेश लालवनी, तदरयानोमाल आसवानी, लख्मीचंद रोचवानी, सुनील खोडेचा, महेश दीवानी, श्रीमती कंचन ठकरानी, श्रीमती किरण दिनेश तायड़े, श्रीमती थदानी, श्रीमती शोभिता वलेचा, आशीष ठकरानी, विकास तोलानी, राकेश वलेचा, अमित थावरानी, आकाश हेमराजनी, सुनील विश्वानि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में फिजियोथेरपी डॉ विजय करनेवार व अन्य ने सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।

रक्तदान शिविर में  बाई गंगाबाई ब्लड बैंक, लोकमान्य ब्लड बैंक दोनों के तत्वधान में यह शिविर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पधारे समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारीयों का दिल से अभिनंदन व रक्तदाताओं का आभार सचिव सुनील सभवानी द्वारा किया गया।मंच संचालन पूजा जसूजा व सिमरन जसूजा द्वारा किया गया।
समाचार 6489256566827235677
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list