सार्थक फाउंडेशनने ने किया डॉ. गोवर्धनलाल पाराश का सम्मान
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_135.html
नागपुर/हिंगणा। सार्थक फाउंडेशन नागपुर द्वारा जोधपुर, राजस्थान के डॉ. गोवर्धनलाल पाराश को ऑस्टियोपैथी उपचार प्रणाली के माध्यम से चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से पुरानी बीमारियों से पीड़ित रोगियों के इलाज में उनके काम के लिए सम्मानित किया गया।
सार्थक फाउंडेशन नागपुर द्वारा हिंगणा में आयोजित एक छोटे से कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री सुनील केदार के हाथों पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग की उपस्थिति में डॉ. गोवर्धनलाल पाराश और उनके सहयोगी डॉ.नंदकिशोर पाराश, डाॅ. मधुसूदन पाराश, डाॅ. श्यामसुंदर पाराश, डॉ.सौरभ पाराश संजीवनी जीवनी सोशियो मेडिकल फाउंडेशन ओल्ड एज होम एंड नेचुरोपैथी सेंटर के निदेशक डॉ. संजय उगेमुगे को भी सम्मानित किया गया।
इस समय वनराई के अध्यक्ष डॉ. गिरीश गांधी, राकांपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाभाऊ टाकसांडे, एनसीपी के नागपुर जिला परिषद समूह के नेता दिनेश बंग, सरिता उगेमुगे, डॉ. प्रमोद मुंधडा, डॉ. कमल भुतडा, डाॅ. प्रमोद गांधी, डॉ.आशीष अग्रवाल, डाॅ. दुर्गा बंग, डॉ. मुद्देश्वर, डॉ.खरे डॉ. अनुपमा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आयोजन सार्थक फाउंडेशन के महेश बंंग, विनोद चतुर्वेदी, सुधीर बाहेती, संजय पालीवाल, अजय मल, विनय तापडिया ने किया।
