11 अप्रैल को सिंधी समुदाय 'विश्व दाल पकवान दिवस' मनाएंगे
सिंधी संस्कृति बचाने वीएसएसएस महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने किया आव्हान
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज की एकमात्र संघठन वीएसएसएस इस वर्ष सोमवार 11 अप्रैल को बेहद हर्षोल्लास से दाल पकवान दिवस मनाएगा।
वीएसएसएस महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया की गत वर्ष से वीएसएसएस के संस्थापक दादा गोपालदास सजनानी के आव्हान पर पूरे देश विदेश में सिंधी समुदाय ने दाल पकवान दिवस धूमधाम से मना कर इतिहास रच दिया। मोटवानी ने बताया कि गत वर्ष ऐतिहासिक सफलता को देख इस वर्ष पुनः दादा गोपालदास सजनानी के आव्हान पर सोमवार को पूरे विश्व में सिंधी समाज इसे मनाएगा।
मोटवानी ने बताया की महाराष्ट्र के सभी शहरों में सिंधी समाज इसे मनाएगा, सिंधी परिवारों में युवा पीढ़ी जो पाश्चात्य जगत के व्यंजनों के आदि होते जा रहे है, उन्हे इस माध्यम से बताना है की सिंधी व्यंजन कितने स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद है। वीएसएसएस घर घर में सिंधी बोली का प्रचार और सिंधी व्यंजनों को पुनः के लिए प्रयास कर रहा है ताकि युवा पीढ़ी सिंधी में बात करे और सिंधी व्यंजन खाकर सिंधी संस्कृति को जीवित रखे।
मोटवानी ने बताया 11 अप्रैल को पूरे विश्व में सिंधी समुदाय दाल पकवान घर में बना कर पूरा परिवार इसका सेवन करेगा साथ ही अपने आस पड़ोस में अन्य समाज के परिवारों को भी भेज कर सिंधी समाज के सबसे लजीज व्यंजन दाल पकवान भेज उन्हे भी खिलाएगा ताकि सभी समाज को सिंधी व्यंजनों का बेहतरीन स्वाद की जानकारी लगे। मोटवानी ने बताया की पूरे महाराष्ट्र में वीएसएसएस की सभी टीम दाल पकवान दिवस हर्षोल्लास से मनाएगी।
नागपुर में वेस्ट नागपुर की महिला टीम अध्यक्ष विधी ग्वालानी, महासचिव कामिनी थावरानी, पूर्व नागपुर महिला टीम अध्यक्ष अर्चना छाबरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितिषा मुलतानी, महासचिव कंचन चंदवानी, गोंदिया महिला टीम अध्यक्ष कंचन ठकरानी के नेतृत्व में भव्यता से दाल पकवान दिन मनाएंगे। मोटवानी ने सभी सिंधी समाज को यह दिन मनाने का आग्रह कर सिंधी संस्कृति को मजबूत करने का आग्रह किया है।
