Loading...

श्रीराम नवमी पर पोद्यारेश्वर राममंदिर में विविध आयोजन


शोभायात्रा इस वर्ष लघु रूप में निकाली जाएंगी

नागपुर। निरंतर विराट रूप में निकलनेवाली 53 वर्षों से श्रीराम जनमोत्सव शोभायात्रा इस वर्ष लघु रूप में निकाली जाएंगी। इसके लिए शुक्रवार को एक पत्रपरिषद का आयोजन श्री पोद्द्यारेश्वर राम मंदिर के सत्संग सभागृह में किया गया। पत्रपरीषद की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र दीवे ने की। इस अवसर पर मंच पर बतौर अतिथि पूर्व महापौर  दयाशंकर  तिवारी, ट्रस्टी सीताराम ढांढनिया, सुरेश बाबू अग्रवाल, पत्रकार सविता कुलकर्णी उपस्थित थे। 

कार्यक्रम आरंभ के पूर्व श्रीराम, लक्ष्मण,जानकी, हनुमानजी के श्रीविग्रह का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र दीवे ने श्री पोद्यारेश्वर राम मंदिर श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के गत 53 वर्ष के इतिहास की जानकारी देते हुए मंदिर को सौवें वर्ष के पदार्पण पर राममंदिर को शक्तिपीठ की संज्ञा दी। 

इस अवसर पर पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, पत्रकार सविता कुलकर्णी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रबंधक ट्रस्टी रामकृष्ण पोद्यार, पुरुषोत्तम ठाकरे, पूर्व विधायक दीनानाथ पड़ोले, जयसुख पंचमतिया, किशोर धाराशिवकर, अजीत सारडा, पुनीत पोद्यार, जयंत हरकारे, प्रकाश रंगारी, सुनिल भिवगड़े, वनश्री पंधरे, जितेंद्र खापरे, सुभाष गोलघाटे, विकास वैद्य, ज्योति द्विवेदी, विष्णु गोटाफोडे, पंकज डिवटे, जुगलकीशोर सारडा, आनंदमनोहर जोशी, राजकुमार मोहोड, महेंद्र भुसारी, स्नेहल जोशी, आदित्य जोशी सारस्वत, रितेश लोहिया, धनविजय टिपले, टीकाराम साहू, सुरेंद्र साहू, अनिरुद्ध तालेगांवकर, राजेश श्रीवास्तव, राजेश बजाज, सत्येंद्र गुप्ता, उमेश बड़गे,  महेंद्र कटारिया सहित गणमान्य उपस्थित थे।

श्रीपोद्यारेश्वर राम मंदिर में गुढ़ी पाड़वा से सुंदरकांड पाठ, श्याम शर्मा, हरी गुलहने,पंकज उपाध्याय, उज्वल खाकोलिया, प्रीतम बत्रा, ऋतु घई, रिम्पू घई, कृष्णप्रिय,कोमल निनावे, राम झाम,श्याम तापड़िया, शुभम मनियार,खुशी पांडे, रोहित मिश्रा ने भजनों की प्रस्तुति दी।
आज 9 अप्रैल को टी वी कलाकार गोपाल अग्रवाल, श्रीमती स्मिता गणुवाला, कमलेश पांडे द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेंगी। कल 10 अप्रैल रविवार को श्रीरामनवमी के अवसर पर सुबह 4 बजे उत्थापन , मंगला आरती के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक के बाद सुबह 6 बजे श्रृंगार आरती होंगी। 

सुबह 9 से 10 बजे रामकृष्ण मठ संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेंगी। सुबह 10 से 12 बजे तक नगर के अनेक गायक द्वारा सामूहिक रूप से हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन महामंत्र की प्रस्तुति होंगी। मध्यान्ह 12 बजे जन्मोत्सव पर महाआरती होंगी। बजरिया महिला मंडल की तरफ से बधाई गीत की प्रस्तुति के बाद पंजीरी प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस वर्ष के विशेष आकर्षण में रामझूला ब्रिज पर 7 से 11 हजार दीपक से सजावट की जाएंगी। ठाकुरजी की नई पोशाक कमलकिशोर हरकचंद लाहोटी, विद्युत सजावट के यजमान अशोक रामस्वरूप गोयल, मंदिर सभा मंडप यजमान हर्ष ओमप्रकाश अग्रवाल और मुकुट श्रृंगार के यजमान अशोककुमार भारतकुमार करवा है। 

रविवार को दोपहर 4 बजे बाइक रैली का आयोजन इतवारी सिटी पोस्ट ऑफिस के पास से प्रारंभ होंगी। जो कि पोद्यारेश्वर राम मंदिर पर रैली का समापन होंगा। इस बाइक रैली करीब 25 सामाजिक संस्थाएं हिस्सा ले रही है। बाइक रैली केआयोजन की सफलतार्थ सत्येंद्र गुप्ता, उमेश बड़गे, लहानु इंगले आदि प्रयास कर रहे है।

समाचार 6272546312846469391
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list