Loading...

30 को आकार बहुउद्देशीय फाउंडेशन का बुद्ध-भीम गीतों का मधुर कार्यक्रम


नागपुर। अंबाझरी हिल बुद्ध विहार, आकार मल्टीपर्पज फाउंडेशन चवती ने अंबाझरी नागपुर में बुद्ध भीम गीतों का मधुर संगीत का कार्यक्रम शनिवार 30 अप्रैल को शाम 6 बजे से आयोजित किया है। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकाँपा के पूर्व एमएलसी प्रकाश गजभिये, अंतरराष्ट्रीय तबला कलाकार आचार्य पं. डॉ. प्रशांत गायकवाड़, सर्जन डॉ. नरेंद्र कोडवते मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में सभी नागरिकों को आमंत्रित किया है, इस आयोजन का अधिक से अधिक लोगों को आनंद उठाना चाहिए। 

गायिका अनीता मसराम (आयोजक) अश्मक लांडगे, डॉ. ममता मेश्राम, डॉ. सुनील मेश्राम, संगीता फुले, वंशिका फुले और संगीतकार : ऑर्गन - सौरभ किलर, ऑक्टोपस - राज मालवे, ढोलक - सुरेश हिवाराले, कांगो - भूषणजी।  संचालन मनीष वानखेड़े करेंगे। आकार मल्टीपर्पज फाउंडेशन की संयोजक अनीता मसराम ने प्रेस विज्ञप्ति में अपील की है।
समाचार 6542599368875246917
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list