दादा संगतराम आर्य की 94 वीं जयंती पर महा रक्तदान शिविर
https://www.zeromilepress.com/2022/04/94.html
नागपुर। दादा संगतराम आर्य चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से समाज सुधारक, शिक्षा महर्षि और जरीपटका आर्य समाज के संस्थापक दादा संगतराम आर्य की 93 वी जयंती के उपलक्ष्य में रविवार 24 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जरीपटका स्तिथ दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व महाविद्यालय में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
इसमें महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिन मरीजों की आर्थिक स्तिथि कमजोर है अर्थात बीपीएल की यादी में आते है उन्हें मुफ्त रक्त संस्था उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी। यह रक्तदान शिविर दादा संगतराम आर्य चैरिटेबल ट्रस्ट और नासिकराव तिरपुड़े ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया है। अतः सभी से अनुरोध है कि ज्यादा से ज़्यादा संख्या में महिला पुरुष युवक आकर रक्तदान करें।
