पूर्व विधायक अशोक सिंह सरसवार को 'समाज कार्य जीवन गौरव सम्मान'
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_151.html
नागपुर। महाराणा प्रताप मेमोरियल ट्रस्ट, अयोध्या के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. चंदनसिंह रोटेले ने बालाघाट के भूतपूर्व विधायक एवं महाराणा प्रताप ट्रस्ट, नागपुर के अध्यक्ष श्री अशोक सिंह सरसवार को उनके 81 वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी तथा उन्हें समाज कार्य जीवन गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर केडरॉक कल्चरल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. केदारसिंह रोटेले ने उन्हें शाल,श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बालाघाट में आयोजित भव्य समारोह में श्री सरसवार जी ने डॉ.चंदनसिंह रोटेले की प्रशंसा कर उनके समाज कार्य की सराहना की।
इस दौरान महाराणा प्रताप मेमोरियल ट्रस्ट, भंडारा से श्री महेश सिंह सिसोदिया, चिमूर से मामाजी उदयसिंह ठाकुर, नागपुर से श्री रमेश सिंह चौहान आदि भी समारोह में श्री सरसवार जी को बधाई देने पहुंचे।
