श्याम भजन संध्या पर झूमे भक्त
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_12.html

शिवम लॉन पारडी में श्रीरामनवमी के दूसरे दिन बधाई उत्सव का आयोजन
नागपुर। श्रीरामनवमी जन्मोत्सव के द्वितीय दिवस सोमवार की शाम शिवम लॉन पारडी पेट्रोल पम्प के समीप उपाध्याय परिवार की ओर से बधाई उत्सव का आयोजन किया गया।
इस मौके पर खाटू श्याम, श्रीराम,लक्ष्मण, जानकी, हनुमानजी, शिवजी, दुर्गाजी के श्रीविग्रह का पूजन किया गया। अकोला से आए भजन गायक उज्ज्वल खाकोलिया ने सर्वप्रथम श्रीगणेश वंदना अंतर्गत आओ हम पहले मनाते श्रीगणेश की संगीतमय प्रस्तुति दी।
इसके बाद बालाजी भगवान का वंदन जिसने साधे रघुवर के काम, जो रामदीवना कहलाता सरे आम है, जयपुर राजस्थान से पधारे भजन गायक ने अभिषेक नामा अंतर्गत खाटू नरेश के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। शर्मा जी बिजलीवाले भजन गायक के भजन पर श्रद्धालुगण झूम उठे।
सामूहिक भजन प्रस्तुति में पंडित रामकुमार उपाध्याय, पंडित पंकजकुमार उपाध्याय ने भी भजनों में सहयोग किया। इस अवसर पर नंदकिशोर शर्मा पंचारिया, बॉबी पंचारिया, संतोष पंचारिया, अश्विनी शर्मा,राजेश जोशी, नवनीत डागा, ज्योति उपाध्याय, संजय अग्रवाल, नवीन शर्मा, ओमप्रकाश व्यास, जितेंद्र जोशी, आदित्य जोशी, आनंद जोशी, गौतम पंचारिया सहित गणमान्य उपस्थित थे। भक्तगणों ने हवन आहुतियां दी।
कार्यक्रम के समापन पूर्व खाटू नरेश आरती, वंदना, स्तुति की गई। भक्तों ने महाप्रसाद का आनंद लिया। श्रीरामनवमी के दूसरे दिन बधाई उत्सव पर रामकुमार उपाध्याय परिवार ने आभार प्रकट किया।

