ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_15.html
नागपुर/रायपुर। ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन,अभनपुर में भूतपूर्व सम्मेलन का आयोजन ग्यारह अप्रैल को आयोजित किया गया। जिसमें 2009 से लेकर 2021 तक के पास आउट विद्यार्थियों की प्रतिभागिता रही।
सर्वप्रथम महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ आशुतोष शुक्ला को डायरेक्टर श्रीमती भारती शुक्ला, प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी एवं अध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।
डायरेक्टर आशुतोष शुक्ला सभी भूतपूर्व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी। को- डायरेक्टर भारती शुक्ला ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी।
प्राचार्य डॉ रिया तिवारी भूतपूर्व विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बी.एड., एम.एड. शिक्षार्थियों को एक अच्छा शिक्षक बनने के लिए एक मार्ग है।
भूतपूर्व विद्यार्थियों ने अपने-अपने अनुभव बताएं। गीत नृत्य की प्रस्तुति भी विद्यार्थियों के द्वारा किया गया।
भूतपूर्व विद्यार्थियों में श्रीमती रूपा निर्मलकर, श्रीमती रूपा यादव, भानुप्रिया निर्मलकर, श्रीमती वर्षा यादव,तेजराम साहू ने मनमोहक प्रस्तुति दी। और कहा कि ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन बहुत अच्छा है यहां हमें सब कुछ सीखने को मिला। साथ ही सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन समय-समय पर मिलता रहता था।
कार्यक्रम का सफल संचालन कुमारी नूपुर मेहता, कुमारी हंसा एवं वैभव तिवारी में किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती साधना शर्मा सहायक प्राध्यापक ने किया। इस भूतपूर्व छात्र सम्मेलन में श्री शत्रुघन भोई, डॉ. मुक्ता कौशिक, डॉ कल्पना सिंग, डॉ डिंपल रेड्डी, कु. चंद्रकली बंजारे, कुमारी पद्मिनी साहू सहित समस्त प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
