मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों का किया सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_22.html
नागपुर। हाल ही में होने वाली अखिल भारतीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता, जो सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय जयपुर राजस्थान में आयोजित की हैं। ऐसी मिनी गोल्फ प्रतियोगिता खेलने हेतु राष्ट्रसंत तूकड़ोंजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के मिनी गोल्फ टीम में होने वाले (स्ट्रोक और फेयरवे) प्रतियोगिता में आर्य कन्या महाविद्यालय की खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उसमें कु प्रणाली राठौड़, कु पूजा गायकवाड, कु चांदनी गुप्ता, कु शांती धुर्वे तथा कु पायल ठाकरे इत्यादि खिलाड़ियों का सहभाग है।
खिलाड़ियों की अच्छी कामगिरी हेतु आर्य विद्या सभा के सचिव राजेश लालवानी ने छात्राओं को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। तथा अभिनंदन किया। और प्राचार्य डॉ श्रद्धा अनिलकुमार इन्होंने छात्राओं का अभिनंदन किया और हरदम विद्यापीठ के टीम में चयन होना चाहिए ऐसे मार्गदर्शन किया तथा शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख ने खिलाड़ियों का अभिनंदन किया और आगे जयपुर जाकर मेडल जीतने के लिए शुभकामनाएं दी।
