वीएसएसएस की गोंदिया और हिंगणघाट टीम ने मनाया दाल पकवान दिन
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_47.html
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज की एकमात्र संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया की पूरे महाराष्ट्र में करीब 550 स्थानों पर वीएसएसएस टीम ने बेहद हर्षोल्लास से मनाया दाल पकवान दिन मनाया पूरे परिवार के साथ आस पड़ोस अन्य जाति वालों को भी खिलाकर वाही वाही लूटी।
मोटवानी ने बताया की गोंदिया की महिला टीम ने अध्यक्ष श्रीमती कंचन ठकरानी और हिंगणघाट की महिला टीम अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा मोटवानी के कुशल नेतृत्व में सोमवार को दाल पकवान दिवस बेहद हर्षोल्लास से मनाया गया। गोंदिया में दाल पकवान बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अध्यक्ष कंचन ठकरानी ने बताया कि बहिनें एक से बढ़ कर एक स्वादिष्ट दाल पकवान लाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
निर्णायकों द्वारा चुने गए बेहतरीन दाल पकवान को पुरस्कार स्मृतिचिन्ह और सर्टिफिकेट कार्यक्रम के अतिथि मुखी नारी चांदवानी, तमन्ना मटलानी, रिया गाजीपुरे, रजनी होतचंदानी, तानिया भागवानी, अनिता दास के हस्ते दिया गया सभी अतिथियों का सत्कार कंचन ठकरानी, शेरिन ठकरानी, दिव्या भोजवानी पायल तोलानी, कुसुम तोलानी, हर्षा तोलानी, खुशी तोलानी, प्रीति पृथ्यानी, आरती मोटवानी, सोनी मनकनी, सिमरन गनवानी, मुस्कान ठाकुर, मुस्कान ककवानी, सोनी मानकानी, शारदा भोजवानी, दृष्टि लधानी, कुंती गंगवानी, मुस्कान तोलानी, प्रिया मोटवानी, वंशिका थदानी ने किया।
अंत में सभी ने दाल पकवान स्वयम खाकर और सभी को खिलाकर हर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन कंचन ठकरानी ने किया, आभार प्रदर्शन शेरीन ठकरानी ने किया। गोंदिया में भी दाल पकवान दिन हर्षोल्लास से मनाया गया। विश्व सिंधी सेवा संगम हिंगनघाट महिला टीम द्वारा अनुराधा मोटवानी की अध्यक्षता में महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रतापभैया के प्रेरणास्रोत से (दाल पकवान डे) वृद्ध आश्रम के लोगों को वहां की प्रसिद्ध शहालंगड़ी मंदिर में पिकनिक के जरिए ले जाकर वृद्धों को खिलाकर मनाया गया।
वीएसएसएस महिला टीम के सभी मेंबर्स पहुंचे तो वहां पर गायत्री परिवार के मेंबर्स भी थे, वह सभी जिज्ञाशवश पूछ रहे थे दाल पकवान क्या होता है ? तो महिला टीम ने उन्हें भी डिटेल्स में बताया और सभी को दाल पकवान खिलाए। सभी ने बेहद तारीफ की सभी ने वृद्धों ने खुश होकर कहा कि यह बेहद सराहनीय कार्य हैं, हम जब अपनी खुशियां दूसरों को खिलाकर हंसते मुस्कुराते कार्य करते हैं करते हैं तो हमारी खुशियां कई गुना अधिक हो जाती है। अंत में सभी को टावेल बांटे गए। अध्यक्ष अनुराधा मोटवानी ने सभी का आभार माना।


