अमर शहीद भगत कंवरराम की मनाई जयंती
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_99.html
नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम नागपुर मैन टीम द्वारा आज बुधवार को अमर शहीद संत कंवरराम की जयंती गांधीबाग बगीचे के सामने मनाई गई। अध्यक्ष मनोहरलाल आहूजा और महासचिव लखमीचंद थावानी ने बताया की वीएसएसएस महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की अध्यक्षता में विशेष अतिथि बतौर महाराष्ट्र मेडिकल कॉन्सिल के उपाध्यक्ष डॉ विंकी रुघवानी और जरीपटका के नगरसेवक विक्कीभाई कुकरेजा, पूर्व नगरसेवक सुरेश जज्ञासी, अशोक केवलरामनी, पी टी दारा, हनी खट्टर, अशोक कुकरेजा, सिंधुडी के रोशनलाल चावला, मुकेश चौधरी, विजय विधानी किशोर लालवानी ने अमरशहिद संत कंवरराम के भवय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किया।
वीएसएसएस नागपुर टीम के उपाध्यक्ष विजय विधानी सहित कोषाध्यक्ष सुनील मदनानी, इंदरलाल धनकनी, रमेश साधवानी, शंकर वलेचा, सुरेश अमरनानी, प्रकाश अमरनानी, पवन देवानी हितेश थावानी और विष्णु परसनानी ने भी संत कंवरराम की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने संत कंवरराम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भी संत कंवर राम के मेले पूरे देश विदेश में लगते है वह ऐसे संत है की उन्होंने मृत बालक को भी जीवित कर दिया।
डॉ विंकी रुघवानी ने कहा की संत कंवरराम की जयंती हमे बेहद हर्षोल्लास से मनानी चाहिए, हमारे एकता के प्रतीक है। 28 तारीख को एक भव्य कार्यक्रम कंवर धाम अमरावती में होंगा, जिसमे देश विदेश से लाखो की उपस्थित रहेगी। नागपुर अध्यक्ष मनोहरलाल आहूजा ने उनकी टीम द्वारा संत कंवरराम निरंतर रख रखाव की सेवा करने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष विजय विधानी ने किया, आभार लखमीचंद थावानी ने किया, अंत में मीठे चावल चना शरबत का प्रसाद बांटा गया।


