'उद्गार सरोज के' पुस्तक लोकार्पित
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_74.html
नागपुर। डॉ सागर खादीवाला की अध्यक्षता और श्रीमती पूर्णिमा पाटिल के मुख्य आतिथ्य में नगर की लेखिका श्रीमती सरोज गर्ग की प्रथम कृति 'उद्गार सरोज के' का लोकार्पण विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उत्कर्ष सभागृह में संपन्न हुआ। जहां महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व सदस्य अविनाश बागड़े विशेष अतिथि के रूप में मौजूद होकर रति चौबे द्वारा प्रस्तुत पुस्तक के प्राक्कथन का पठन किया। कार्यक्रम का आरंभ श्रीमती मीरा जोगलेकर की सरस्वती वंदना के मध्य अतिथियों के दिया प्रज्वलन से हुआ।
श्रीमती पूनम मिश्रा ने डॉ खादीवाला तथा शिल्पीदास बोस ने श्रीमती पाटिल का पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र दे कर स्वागत किया।लोकार्पण के पश्चात अपना मनोगत श्रीमती सरोज गर्ग ने प्रस्तुत किया। समीक्षाएँ क्रमशः डॉ सुमिता कुमार, माया शर्मा और रूबी दास ने की। सी डी शिवनकर, दीपक तथा मुकेशजी का भी स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन जहां सुप्रसिद्ध कवि अविनाश बागड़े ने किया, वहीं सुपरिचित साहित्यिक हस्ताक्षर सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने आभार प्रदर्शन का दायित्व पूर्ण किया। यू के से पधारी शिल्पी बोस ने कार्यक्रम पर अपने मीठे अंदाज में विश्लेषण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को गरिमामय बनाने हेतु राष्ट्र पत्रिका के संपादक श्रीकृष्ण नागपाल, प्रकाश कांबले, स्वर्णिमा सिन्हा, निर्मला पांडेय, रश्मि मिश्रा, भारती रावल, हेमलता मिश्र, मानवी, नीलम शुक्ला, माधुरीजी, रेशम मदान इत्यादि प्रमुखता से उपस्थित थे।
