Loading...

अभिनेता सोनू सूद ने अनिल कुरी को किया सम्मानित



बेस्ट मोटिवेशनल ट्रेनर इन डायरेक्ट सेलिंग के लिए मिला सम्मान

नागपुर। सोशल वर्कर एवं बेस्ट मोटिवेशनल ट्रेनर अनिल सुरी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हरियाणा झज्जर जिले के छोटे से गांव मूंदसा में इन्होंने शुरुआत से ही कड़ी मेहनत और सच्ची लगन के साथ पढ़ाई करते हुए अपने कार्यों की शुरुआत की थी। 

देश भावना का जज्बा लिए इन्होंने अपनें देश के लिए भारतीय सेना में पांच साल सेवा करके सेवानिवृत्ति ले ली थी। सेनानिवृति लेने के बाद अपने जीवन को एक नयी दिशा देने के उद्देश्य से अपने होसलो से भारतीय डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में आने का मन बनाया तथा इस इंडस्ट्री में आकर इन्होंने अपने काबिलियत से यूथ आइकॉन बनकर लाखों लोगों में अपनी ट्रेनिंग द्वारा ऊर्जा का संचार किया। 

अनिल कुरी ने युवाओं को बताया कि अपना बहुमूल्य जीवन में अपने अपने आस पड़ोस में जोश का निर्माण करके किस तरह खुद को कामयाब किया जा सकता हैं, हमेशा अपने साथीयो को थोड़ा सहयोग करके उसको भी सफ़लता दिलाई जा सकती है। इनकी ट्रेनिंग से नई युवा पीढ़ी को अपने कैरियर मे दिशा मिली। उन्होंने बताया कि यदि आप मे कुछ करने को इच्छाशक्ति है या कुछ बनने की, कुछ कर गुजरने का होसला है तो आप किसी भी लक्ष्य को भेद सकते है। अनिल कुरी ने अनेक लोगों में जीने की इच्छाशक्ति तथा रोजगार के अवसर देकर एक नई ज़िंदगी दी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ज़िंदगी कितनी मूल्यवान है, इनके मार्गदर्शन से कई घरों में जीवनयापन खुशहाल हुआ।

हाल ही में अनिल कुरी के इस जज्बे और जोश की वजह से 'इंटरनेशनल फेम अवार्ड 2021' बेस्ट मोटिवेशनल ट्रेनर इन डायरेक्ट सेलिंग के लिए प्रसिद्ध समाजसेवी तथा फिल्म अभिनेता सोनू सूद के द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर अनिल सूरी ने बताया कि इस सम्मान से मेरे कार्य करने की गति में दुगनी रफ़्तार का निर्माण हुआ है।
समाचार 8733803639537233049
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list