नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भूमि अभिलेख अधिक्षक को सौंपा निवेदन
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_88.html
नागपुर। विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी एवं शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अश्विन प्रकाश मेहाड़िया के साथ प्रतिनिधी मंडल ने नागपुर के भुमी लेखा अधिक्षक गजानन दाबेराव को आम जनमानस को जमीन संबंधी मोज-माप, फेरफार, नाम दर्ज कराने में आ रही समस्याओं हेतु निवेदन दिया।
निवेदन में अध्यक्ष अश्विन मेहाड़िया ने बताया कि नागपुर के लोगों को जमीन मोज-माप, फेरफार, नाम दर्ज करने आदि काम कार्यालय द्वारा दिये गए समय पर पर पूर्ण नही होते और उन्हें काफी दिनो का इतंजार करना पडता है जिससे नागरिको जमीन खरीद-विक्री के कार्यो का पूरा करने में बहुत परेशानी का सामना करता पड़ रहा है। उन्होंने गजानन दाबेराव से निवेदन कि आपके नेतृत्व में विभाग द्वारा इन समस्याओं का संज्ञान लेकर इनके निराकरण की व्यवस्था करनी चाहिये। ताकि लोगों काफी समय लंबित जमीन संबंधी फेरफार, नाम दर्ज करने मोज-माप के कार्य जल्द से जल्द निपट सकेगें एवं इससे सरकारी रेवन्यु में भी वृद्धि होगी।
गजानन दाबेराव निवेदन का संज्ञान लेकर नगर भूमापन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये और उन्होंने इस विषय में चेंबर में शिबिर अयोजित करने की इच्छा जताई, जिससे आम जनमानस एवं व्यापारी वर्ग को इसका लाभ मिल सके।
इस सभा में नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अश्विन मेहाडिया, उपाध्यक्ष स्वपनिल अहिरकर, सहसचिव राजवंतपाल सिंग तुली, कार्यकारणी सदस्य राजकुमार गुप्ता, शासकीय आवक जावक पत्र व्यवहार कमेटी के संयोजक सुरजसिंह ठाकुर एवं सदस्य उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा चेंबर के उपाध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा ने दी।