अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार 'स्वस्थ मन, स्वस्थ तन' का सफल आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_0.html
नागपुर। चन्नावार विद्या मंदिर द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार 'स्वस्थ मन, स्वस्थ तन' का सफल आयोजन किया गया मुख्याध्यापिका अपूर्वा पांडे एवम प्रोजेक्ट संयोजिका रामकुमारी करनाके द्वारा। जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा श्रेत्र से अनेकों वक्ताओं ने चर्चा की एवम इस क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने विचार सांझा किए।
किसी ने विज्ञान पद्धति द्वार स्वस्थ जीवन पर मार्गदर्शन किया तो किसी ने व्यायाम,योगाभ्यास, भरपूर नींद,सही मात्रा में जल का सेवन, संतुलित आहार आदि पर ध्यान केंद्रित किया तो किसीने आधुनिक जीवन शैली पर चिंता व्यक्त की।कवयित्री पूनम तिवारी हिंदुस्तानी ने कहां इन सभी श्रेत्रो के साथ साथ मन में स्थिरता होनी चाहिए तथा जीवन को प्राकृतिक रूप से अपनाते हुए सकारात्मक ऊर्जा को पकड़कर सदैव चलते रहना चाहिए।
जीवन में सफल मित्रों से ज्यादा ईमानदार तथा अच्छे मित्र बनाइए जिनसे आप अपना दर्द सांझा कर सके इससे आपका ब्लड प्रेशर बैलेंस रहेगा और बल्ड प्रेशर बैलेंस रहेगा तो जीवन में सब कुछ बैलेंस हो जाएगा। नकारात्मक इंसानों से तथा नकारात्मक उर्जा से सदैव स्वयम को बचाकर रखिए। खूब खुश रहिए, हंसते रहिए क्योंकि हँसना ही हर बीमारी का सर्वोत्तम उपचार है।
सदैव सकारात्मक रहने का प्रयास कीजिए क्योंकि सकारात्मकता हमे स्वस्थ रखता है और स्वास्थ्य ही जीवन की अनमोल धरोहर है। हिंदी की विभागाध्यक्ष तनवीर खान ने योगाभ्यास पर विशेष रूप से सबका मार्गदर्शन किया।जैन हैरिटेज की अध्यापिका लक्ष्मी राव ने अवसादग्रस्त होने से खुद को कैसे संभाले इस पर मार्गदर्शन किया।
इसके अलावा म्यांमार से मीन मीन पे, होला फ्रांससीस्को इंडोनेशिया से, निर्मलादेवी कंडासामी मलेशिया से, बाघीरोवा वालिदा रसिया से, वृंदा रंगासामी मारिशियस से, मिंग यावो तायवान से तथा सुचिता देशपांडे भारत से अपने विचार सिंझा किए।