बॉलिट्युन्स म्युजिकल एंटरटेनर्स एंड इवेंटस का धमाकेदार विश्वविक्रम
'दास्तान ए किशोर' किशोरदा के 135 युगल गानों की 54 गायको द्वारा 12 घंटे की प्रस्तुती
बॉलिट्यून्स म्युजिकल एंटरटेनर्स और इवेंटस का विश्वविक्रम यशस्वी
नागपुर। रविवार को बॉलिट्युन्स म्युजिकल एंटरटेनर्स एंड इवेंटस ने प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार के १३५ लोकप्रिय युगल गीत, शहर के ५४ प्रतिभावान गायकों और गायिकांओ द्वारा प्रस्तुती का विश्वविक्रम स्थापित किया।
१० अप्रैल को सुबह १० बजे बॉलिट्युन्स म्युजिकल एंटरटेनर्स एंड इवेंटस द्वारा ग्रैंड वर्ल्ड रिकॉर्ड इवेंट का आयोजन किया गया। यह शो सभी प्रशंसकों के लिए बॉलिट्युन्स म्युजिकल एंटरटेनर्स और इवेंटस के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया था। इस कार्यक्रम में न केवल नागपुर के लोगों ने भाग लिया बल्कि देश विदेश के अनेक प्रशंसकों ने भी सहभाग लिया, जिन्होंने नागपुर के लोगों के मधुर गायन का अनुभव किया और विश्व रिकॉर्ड के भी साक्षीदार हुऐ।
इस कार्यक्रम में नागपुर के ५४ गायकों ने १३५ प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय गायक किशोर कुमारजीं के गीतों पर प्रस्तुति दी। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड इवेंट की कल्पना और निर्माण बॉलिट्युन्स म्युजिकल एंटरटेनर्स एंड इवेंटस के निदेशक मयंक भोरकर इन्होने किया था। इस मौके पर वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया के अध्यक्ष पवन सोलंकी जी वर्च्युअल तकनिक द्वारा मौजूद रहे और उन्होंने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को देखा। शो को वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर्स सुनील वाघमारे और कैलाश तानकर ने जज किया। इस कार्यक्रम में नागपुर के कुल ५४ प्रतिभावान गायकों ने भाग लिया। कार्यक्रम सुबह १० बजे शुरू हुआ और रात ११.३० बजे तक चला।
पुरुष गायक सुनील भुते, नितिन झाडे, संजय पोटदुखे, राजीव यशराय, भूपेश मसराम, अभय पांडे, राजेश हक्के, भालचंद्र साठे, श्याम बाप्टे, विजय ढवले, डॉ. अभिलाष त्रिपाठी, योगेश परांजपे, रवि राजन, गौतम सन्याल, प्रसन्ना नायर, अनिल बोबडे, सुदेश विश्वनाथन, शशिकांत वाघमारे, गिरीश बड़े, साजिद कुरैशी, सुहास अंबुलकर, संजय वाघमारे, अनिल पिल्ले, यतींद्र मनोहर, मनोज जोशी, गणेश चव्हाण, अनिरुद्ध देशपांडे, प्रशांत सवाई, चेतन एलकुंचवार, प्रकाश कुलकर्णी,
एड. श्याम अहिरकर, डॉ. किशोर भोयर, डॉ. अविनाश श्रीखंडे, डॉ. प्रवीण लांबाडे, डॉ. अनिल चिव्हाणे, डाॅ. मुकुंद गनेरीवाल, डॉ. प्रवीण जाधव, डॉ. किरण सोमकुवर, आशुतोष चहांदे, अजय पतिंगे, संजीव जगताप, सुनील वाधवानी, प्रशांत श्रीखंडे, डॉ. वैभव वराटकर और संदीप काले भी इश कार्यक्रम का हिस्सा थे। जबकि महिला गायिका डॉ. अहिंसा तिरपुड़े, गौरी शिंदे,
निकेता जोशी, मनश्री जोशी, डॉ. अर्चना जोशी, अनुराधा पाटिल, वैशाली देव, सनिका कविश्वर इन्होने भी इस कार्यक्रम मे शानदार प्रस्तुती दी। इस विश्व रिकॉर्ड को स्थापित करने के लिए आयोजक मयंक भोरकर और गायकोंको संगीत क्षेत्र के सभी प्रशंसकोने अभिनंदन का वर्षाव सुरु किया है।
