कैलाश तानकर इनके संगीतमय कार्यक्रम से मोटिवेशन
स्टुडंट्स हो रहे है प्रभावित
नागपुर। मोटिवेशनल स्पिकर तथा गायक कैलाश तानकर ने अब तक एक हजार से अधिक मोटिवेशनल स्पिकिंग और संगीत कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया है और 5000 से अधिक बॉलीवुड गीतों को मेमराइज करने का और 2 सेकंड में किसी भी गीत की पहचान करने का रिकॉर्ड उनके नाम पर है। ऐसे बहुगुणी निवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर कैलाश तानकर ने अपने कार्यकाल में कई स्थानों पर उत्कृष्ट सेवा दी है और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र नागपुर के उप-प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
रिटायरमेंट के बाद उन्होंने गायन और मोटिवेशनल स्पिकिंग के विनाशुल्क कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों के व्यक्तित्व को सवारने के प्रयास जारी रखे है। गान सम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर के अंगरक्षक रहे कैलाश तानकर ने शनिवार को इसी शृंखला में काटोल के नबीरा सीनियर और जूनियर कॉलेज में ऐसा ही एक मोटिवेशनल स्पिकिंग और संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने अनूठे अंदाज में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत विकास के महत्व के प्रति आश्वस्त किया और अपनी मधूर सुरावट से दर्शको को बांधे रखा । कार्यक्रम की शुरुआत दीप सत्यम गीत से हुई। देवी नृत्य राधिका फुलारी ने प्रस्तुत किया। गीत बेटियां को तानकर ने दस लड़कियों की सहायता से प्रस्तुत किया। गुलाबाची कली, मथुरेच्या बाजारी जैसे मराठी गीतों के साथ-साथ श्रीवल्ली ने प्रशंसकों से तालियां बटोरीं। खेल, नृत्य, किस्से, अनुभव, स्पर्धा परीक्षा मार्गदर्शन ऐसा सप्तरंगी अनोखा शो है यह.
गायिका जयश्री कोलुरवार, रूपल रामटेके, सिंधु सोनी, यश श्रीवास्तव और वरुण तामबस्कर ने कैलाश तानकर को बेहतरीन सहयोग दिया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. संगीता बानाईत, मेघा तानकर, अनंत घाटोळ,सागर तानकर, कोमल तानकर थे, जबकि राधिका फुलारी व अपूर्व घाटोल ने नृत्य प्रस्तुत किया।
