विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण का लिया संकल्प
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_234.html
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय के पर्यावरण विभाग द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ श्रद्धा अनिलकुमार इनके मार्गदर्शन में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में छात्राओं ने गमलों में पौधे लगाए तथा पर्यावरण दिवस पर संकल्प लिया। प्राचार्या ने अपने संदेश में छात्राओं को कहा कि पेड़ पौधे लगाए, पानी का संरक्षण करें ,प्लास्टिक का उपयोग ना करें, इंधन बचाइए, बिजली बचाइए, साइकिल का उपयोग करें।
कार्यक्रम का संचालन डॉ चेतना पाठक सहयोगी प्राध्यापिका इन्होंने किया तथा प्राध्यापिका गीता गलानी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सफल बनाने डॉ बबीता थूल और डॉ.मीना बालपांडे, डॉ मुग्धा देशपांडे डॉ मंजूषा डबली इनका योगदान रहा। कार्यक्रम में छात्रों ने भारी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम सफल बनाया।
