Loading...

उभरते सितारे में कला 'आविष्कार'


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उभरते सितारे। जिसके अंतर्गत, संगीत कला को समर्पित आविष्कार के रूप में बहारदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवोदित बाल कलाकारों ने इस अवसर पर अपनी प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया। सबसे पहले संयोजक युवराज चौधरी ने बच्चों को आविष्कार विषय पर मार्गदर्शन किया। 


तत्पश्चात, बच्चों ने सृजनात्मकता के साथ अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें पुलत्स विजय तरारे, देवांशी पटनायक, किमया नन्हई, वंशिका नाईक, मृणाल तेलरांधे, अर्चिता लखोटे, मनीषा पाडिया, नीना आशरा, मिनाक्षी केसरवानी, शुभम बिनेकर ने अपने गीतों से दिल जीत लिया। नृत्य कला की शानदार प्रस्तुति कु. अंशिका शर्मा, राघव रुंगटा, कल्याणी बागडे, सानवी तेलतुमडे, श्रावणी नरेंद्र गायकवाड, पूर्वी वैद्य, देवांशी पटनायक और संपूर्णा रेमंडल ने दी। 


अभिषेक नायडू ने नाल वादन किया। इस अवसर पर डॉ. शालिनी तेलरांधे, वैशाली मदारे, बाबा खान, शाश्वत गजभिए, महेंद्र आगरकर, घनश्याम नन्हई, आनंद डोंगरे, मुन्ना भारती, मानस पटनायक, अलका रूंगटा, संध्या नाईक ने बच्चों को बहुत सराहा। कार्यक्रम में कुछ बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। प्राचार्य प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक युवराज चौधरी ने किया। तथा, सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने आभार व्यक्त किया।
कला 6314331681651460332
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list