राजस्थानी ब्रह्म समाज द्वारा उत्साह से मनाया गणगौर उत्सव
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_34.html?m=0
नागपुर। राजस्थानी ब्रह्म समाज द्वारा आज स्मॉल फैक्ट्री एरिया स्थित ब्रह्म समाज भवन में गणगौर और सिंजारा उत्सव धूमधाम से मनाया गया।। इस अवसर पर समाज की सभी महिलाएं ,युवतियां और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर आयोजन स्थल में पहुंचे।
होली के दिन से शुरू 16 दिवसीय गणगौर उत्सव के चलते राजस्थानी ब्रह्म समाज ने समाज की सभी महिलाओं और ब्यावली युवतियों के लिए खास तौर पर सिंजारा उत्सव और घुडला पूजन का आयोजन किया था।
इसमें सभी ब्यावली युवतियां अपने-अपने ईसर गणगौर को साथ लेकर कार्यक्रम में शामिल हुई थी। संस्था ने सभी का घुड़ला पूजन किया और सभी नवविवाहितओं को चुनरी पहनाकर उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूजा जोशी और शालिनी पंचारिया ने ईसर गणगौर की सजीव झांकी प्रस्तुत की। सभी महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज धज कर सोलह श्रृंगार के साथ शामिल हुई थी। सभी के लिए वहां हाउजी और अन्य गेम्स भी रखे गए थे ।विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए । कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।


