पुष्करणा राजस्थानी समाज ने मनाया गणगौर पर्व
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_35.html?m=0
नागपुर। राजस्थानी पुष्करणा ब्राह्मण समाज की तरफ से लक्ष्मीसादन में गण गौर पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया।इस अवसर पर कन्याएं, महिलाओं ने गौराजी के विवाह गीत की प्रस्तुति दी।रामकुमार हर्ष के निवास में गणगौर का विशेष श्रृंगार किया गया। दमयंती हर्ष ने राजस्थानी गीतों की प्रस्तुति दी।
गिरिराज हर्ष के अनुसार गांधीसागर तालाब में चल रहे सौंदरीकरण के चलते महापौर दयाशंकर तिवारी ने गांधीबाग बगीचे में गणगौर विसर्जन की व्यवस्था की है।राजस्थानी पुष्करणा ब्राह्मण समाज द्वारा मगंलवार को गणगौर विसर्जन किया जाएगा।
नागपुर। राजस्थानी सारस्वत समाज की ओर से लालगंज बारीपुरा स्थित रॉयल रेजीडेंसी बिल्डिंग में गणगौर पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।

