चेटीचंड महोत्सव : छापरू चौक पर झूलेलाल जयंती का भव्य आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_39.html
वीएसएसएस महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने दी सभी को बधाई
नागपुर। सिंधी समाज के इष्टदेव लाल साई का जयंती शनिवार 2 अप्रैल हर्षोल्लास से पूरे विश्व में मनाई जाती है। नागपुर में छापरु चौक के पास हनी अर्जुन कौशल्या प्रांगण में भव्यता से बहिराणा पल्लव आरती पूजा महाप्रसाद का आयोजन सुबह 11 बजे वीएसएसएस महाराष्ट्र की टीम द्वारा आयोजित किया गया। अध्यक्ष डॉ. भाग्यश्री खेमचंदानी, कार्याध्यक्ष सुनीता जेसवानी और महासचिव साक्षी थारवानी ने बताया।
समारोह की अध्यक्षता महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने की, प्रमुख अतिथि बतौर अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी, प्रसाद की सौजन्यकर्ता श्रीमती मेघा कपूर, अनिल आमेसर, राखी मोटवानी और विशेष अतिथि बतौर अधिवक्ता मीरा भंमभवानी थे। पूजा अर्चना पल्लव आरती पंडित मुरलीधर शर्मा ने करवाया, अतिथियों ने झूलेलाल भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर वरुण देवता की आरती पूजा अर्चना विधिवत की गई।
अन्य पदाधिकारियों में अनिता नागवानी, रश्मि मोहनानी, रश्मि कौरानी, आशा लालवानी, हेमा खुबनानी, डॉ. अरुणा खेमानी, रिया रामचंदानी, माया मोहनानी, गीता चावला, महाराष्ट्र युवा टीम उपाध्यक्ष आंचल भोजवानी, महासचिव शिल्पा तलरेजा, पूर्व नागपुर महिला अध्यक्ष अर्चना छाबरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितिषा मुलतानी, वेस्ट नागपुर अध्यक्ष विधी ग्वालानी, नागपुर मेन टीम के उपाध्यक्ष महेंद खेमचंदानी, संजय छाबरिया, डिजिटल प्रमुख हितेश जेसवानी, कविता छाबरिया, रीता भदुरिया, विद्या शर्मा, नानकी नाथानी ने उपस्थित होकर पूजा अर्चना आरती की।
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने सभी को चेटीचंड की बधाई देकर कहा वरुण देवता का बहिराणा साहेब तालाब में विसर्जित कर शाम को दिए लगा कर पूजा अर्चना करे। एडवोकेट मंजीत कौर मतानी ने कहा नया साल सभी के लिए धन संपत्ति स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए, उन्होंने सभी को बधाई देकर कहा की आगामी साल सभी के लिए लाभदायक रहेगा। डॉ. भाग्यश्री खेमचंदानी, सुनीता जेसवानी, साक्षी थारवानी ने सभी अतिथियों का सत्कार किया, और बताया की आज का महा प्रसाद सचिव मेघा कपूर आमेसर के सौजन्य से किया गया है, उनका भी अभिनंदन किया गया, हजारों श्रद्धालुओं ने चना, मीठे चावल, छाछ के प्रसाद का सेवन किया।
महाराष्ट्र टीम के सभी पदाधिकारी अथक सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को बेहद सफल बनाया ,अंत में सभी का आभार डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी ने किया।



