गणगौर के सोलह दिवस के समापन की पूर्व संध्या पर सामुहिक पूजन
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_85.html
जगह जगह शिव पार्वती विवाह के सोलह दिन के त्यौहार पर उत्साह
नागपुर। गणगौर के सोलह दिवसीय पूजन का आज रविवार को समापन होने जा रहा है। सोलह दिवसीय त्यौहार की पूर्व संध्या पर ईसर गौरा का विशेष श्रृंगार किया गया।
नागपुर शहर के वथोड़ा स्थित निर्भय चिरंजीलाल जोशी के कस्तूरी शंकर निवास, इतवारी स्थित नटवरगोपाल मापावाला, विजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण जोशी, गोपाल जोशी परिवार के यहां गणगौर पूजन पर ईसर गौरा का विधिवत पूजन किया गया।


