डॉ. राजकुमार किरतकर ने बालरोग संघटना के अध्यक्ष पद की ली शपथ
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_41.html?m=0
नागपुर। बालरोग अकादमी, नागपुर की नवनिर्वाचित टीम 2022 के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष के रूप में डॉ राजकुमार कीरतकर और मानद सचिव के रूपमें डॉ प्रीतेश खतवार की नेतृत्व में रविवार 3 अप्रैल को होटल सेंटर प्वाइंट रामदासपेठ, नागपुर में विधिवत स्थापित की गई। स्थापना अधिकारी डॉ. डी.एस.राउत, एओपी के पूर्वअध्यक्षऔर संरक्षक, एओपी, डॉ उदय बोधनकर थे।
आपने विगत कार्यकाल की सफलता पर हर्ष व्यक्त कर सराहना की और नई टीम का स्वागतकर आशिर्वचन दिए। संभागायुक्त श्रीमती प्राजक्ता लवंगारे (वर्मा) मुख्य अतिथि थी। उन्होने माना की यह कार्यक्रम अद्भूत लगा। संपूर्ण कठीण काल मे भी सामाजिक उत्तरदायित्व और शैक्षणिक अच्छी तरह निभाए और देश मे नागपुर का नाम 14 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए। आपने सदस्यों को टीम स्पीरीट की भूरी प्रशंसा की और शूभकामना दी। आदिवासी क्षेत्र के प्रख्यात प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ कन्नाम विशिष्ट अतिथि थे। आपने जीवन यात्रा और अच्छे बुरे अनुभव बताए। डॉ. संजय देशमुख, केंद्रीय आईएपी कार्यकारी बोर्ड सदस्य 2022 भी इस अवसर पर उपस्थित थे।आपने केंद्रीय संघटन हर विशेष रूप से मनाने वाले दिवस के लिए मार्गदर्शन देने का वादा किया।
सूत्रसंचालन डॉ. सोनिया अरोड़ा व डॉ. अर्चना जायसवाल ने किया। शपथ ग्रहण करनेवाले पदाधिकारी इसप्रकार थे: संरक्षक डॉ उदय बोधनकर, अध्यक्ष डॉ राजकुमार किरतकर, माननीय सचिव डॉ प्रीतेश खतवार,पूर्वअध्यक्ष: डॉ विजय धोटे, पूर्वसचिव डॉ पंकज अग्रवाल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष : 2023 डॉ संजय पाखमोड़े, उपाध्यक्ष डॉ अर्चना जायसवाल, डॉ कुश झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष डॉमहेश तुराले, संयुक्त सचिव: डॉ दिनेश सरोज, डॉ सोनिया अरोड़ा, सलाहकार बोर्ड के सदस्य: डॉ. बी.पी.खोबरागड़े, डॉ. सी.एम. बोकडे, डॉ. डी.एस. राउत, डॉ. जयंत उपाध्याय, डॉ. निशिकांत कोतवाल, डॉ. आर.जी. पाटिल, डॉ. वी.एस. दाणी, डॉ वसंत खलतकर।
को-ऑप्ट सदस्य डॉ अनिल राउत, डॉ अनूप रडके, डॉ मिलिंद मंडलिक, डॉ सुचित बागड़े, विशेष आमंत्रित सदस्य: डॉ अमित नेमाडे, डॉ अविनाश गावंडे, डॉ कुलदीप सुखदेवे, डॉ मोहिब हक, डॉ प्रशांत भूटडा, डॉ रवींद्र भेलोंडे, डॉ शिरीष मोदी, कार्यकारी समिति - डॉ अभिषेक सोंडवाले, डॉ अमित दाहत, डॉ अंजू कडू, डॉ गजानंद पौनिकर, डॉ गिरीश चरडे, डॉ हिमाली मेश्राम, डॉ कीर्तिश बॎलपांडे, डॉ मीना देशमुख, डॉ मुस्तफा अली, डॉ निखिल लोहिया, डॉ पल्लवी बापट डॉ पवन रामटेके, डॉ ऋषि लोडया, डॉ रिजवान अहमद, डॉ रूपाली खोबरागड़े, डॉ समीत उमाते, डॉ शिल्पा भोयर और डॉ योगेश पापडे।
वर्ष का विषय "जुनून का कायाकल्प, समाजऔर बंधुत्व के लिए लाभकारी" है
डॉ. विजय धोटे निवर्तमान अध्यक्ष ने स्वागत किया और पूरे कार्य कालका ब्यौरा पेश किया।डॉ पंकज अग्रवाल निवर्तमान सचिव ने वार्षिक अहवाल पेश किया।स्वीकृती भाषण मे डाॅ. राजकुमार किरतकर ने अपनी कार्य योजना कार्यकाल का इरादा व्यक्त किया। नए सदस्यों को जोडा गया। मित्र , परिवार और विभिन्न वैद्यकीय क्षेत्र के सदस्योंने उपस्थित रह समारोह की शोभा बढ़ाई तथा शूभकामना दी। डाॅ. नितिन खतवार सचिव ने आभार व्यक्त किया।

