Loading...

नागपुर प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसायटी का हुआ पदग्रहण समारोह


नागपुर। प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसायटी के पदग्रहण समारोह का उद्घाटन रविवार, 3 अप्रैल को होटल सेंटर पॉइंट, रामदासपेठ, नागपुर में आयोजित किया गया था। फेडरेशन ऑफ गायनेकोलॉजी एंड ऑब्सटेट्रिक्स फाॅगसी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष (2024) के (एफओजीएसआई) डॉ. जयदीप टैंक मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय प्रसूति और स्त्री रोग कॉलेज (आईसीओजी) अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी श्रीखंडे और पुलिस उपायुक्त (एसीपी) माधुरी बाविस्कर उपस्थित थी। 


पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की पूरी टीम ने शपथ ली। कार्यकारिणी के अन्य सदस्य इस प्रकार हैं: पूर्व अध्यक्ष डॉ. अलका मुखर्जी पूर्व सचिव : डॉ. आशीष कुबडे, निर्वाचित अध्यक्ष: डॉ. सुषमा देशमुख; उपाध्यक्ष; डॉ क्षमा केदार, कोषाध्यक्ष: डॉ रुजुता फुके; संयुक्त सचिव: डॉ. शांतला भोले, सह-कोषाध्यक्ष: डॉ. सुमित बाहेती; नैदानिक सचिव: डॉ मेघना अग्रवाल, फेडरेशन फाॅग्सी प्रतिनिधि: डॉ वैदेही मराठे; महाराष्ट्र राज्य स्त्री रोग और प्रसूति संघ (एएमओजीएस) प्रतिनिधि: डॉ शिल्पी सूद; कार्यकारी सदस्य: डॉ. अमोघ चिमोटे, डॉ. अंजलि डांगे धोटे, डॉ. आरती वंजारी, डॉ. भक्ति गुर्जर, डॉ. नम्रता राठौड़, डॉ. नीता सप्रे, डॉ. निधि गांधी चांडक, डॉ. निकिता आढाव, डॉ. माधुरी गावंडे, डॉ. मुग्धा जुंगारी, डॉ. पारुल सावजी, डॉ. रचिता पहुकर, डॉ. रिजू चिमोटे, डॉ. रुपाली देशपांडे, डॉ. संजना सैनानी, डॉ. सीमा परवेकर, डाॅ. श्रद्धा ठाकुर, डॉ.. स्वधा कोटपल्लीवार, डॉ. स्वाति खांडेकर, डॉ. स्वाति सारडा, डॉ. सुरेखा नंदागवळी, डॉ. यामिनी काले, आमंत्रित: डॉ. इंद्रायणी, डॉ. अनुराधा रिधोरकर, डॉ. चैतन्य शे॑बेकर, डॉ. कंचन सोरते, डॉ. प्रियंका कांबले।

इस वर्ष के लोगो का नारा विषय है - 'बी यू टफली नोगिसियन, बॉर्न टू बी विन-हर' एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की प्रतिभा और कौशल को प्रदर्शित करता है और रोगी को उसके साथ सहानुभूति और एक साधन संपन्न व्यक्ति बनकर कैसे जीता जाए। ऐसी प्रेरणा देने की भूमिका है। डॉ. जयदीप टांक ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में इस बात पर जोर दिया कि हम सभी को कैसे एकजुट रहना चाहिए, उचित आचार संहिता (प्रोटोकॉल) का पालन करना चाहिए और अपने काम में सावधान रहना चाहिए। इसके बाद सिल्वर जुबली लेक्चर सीरीज में डाॅ. टांकने 'द ट्रुथ अबाउट सिजेरियन सेक्शन' पर भाषण दिया। इंडियन कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी की अध्यक्षा डॉ लक्ष्मी श्रीखंडे ने कहा कि आय सी ओ जी के साथ विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। 

अपने स्वीकृति भाषण में, नागपुर ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की अध्यक्षा डॉ वर्षा धवले ने कहा कि उन्होंने अन्य चिकित्सा संघों के सहयोग से सदस्यों और एक दिवसीय कार्यशालाओं और अन्य गतिविधियों के लिए शैक्षिक कार्यक्रमों की योजना बनाई है। इसके बाद उन्होंने एक मुख्य अध्यक्षिय भाषण दिया विषय था 'ब्लैक कोट से बचें' और इस बात पर जोर दिया कि कानूनी प्रावधानों का ज्ञान होना कैसे फायदेमंद होगा। एसीपी माधुरी बाविस्कर ने पास्को कानून और गर्भपात कानून पर साथ साथ कार्यक्रम लेने की योजना की तारीफ की। डॉ. संगीता ताजपुरिया मानद सचिव ने धन्यवाद दिया। डॉ. अमोघ और डॉ. रिजू चिमोटे ने पूरे कार्यक्रम का निर्विघ्न संचालन किया।
समाचार 5055509140142674039
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list