Loading...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से समाजसेवी रतूड़ी सम्मानित


नागपुर। भांडे प्लाट स्थित एकता फाउंडेशन द्वारा आज 16 अप्रैल को युवा समाजसेवी राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार कार्यकर्ता अरविंदकुमार रतूड़ी को सम्मानित किया।


श्री रतूड़ी द्वारा विभिन्न प्रकार के देशहित जन कल्याणकारी कार्यो जो कि निःशुल्क, निस्वार्थ निर्भीक, निष्पक्ष लगभग 30 सालों से निरंतर चले आ रहे है और विशेष कर कोविड - 19 वायरस महामारी में एक निर्भीक करोना योद्धा बनकर मार्च 2020 से लगातार वर्तमान समय तक अपनी मानवतावादी सेवा देने असंख्य ज़रूरतमंद लोगों, बेसहारा गरीबों को जीवन आवश्यक सामग्री दान करने, परप्रांतिय लोगों, छात्रों, मजदूरों को उनके राज्यों में भेजने, कोविड वायरस से बचने हेतु जनजागृति अभियान चलाने, गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन, दवाइयां कम दरों में मुहैय्या करवाने, अस्पतालों में बिल कम करवाने, बैड मुहैय्या करवाते हुए भर्ती करवाने,नक़ली दवाईयों के गिरोह पकड़ने के साथ साथ लगभग 3300 से उपर करोना मृतकों का अंतिम संस्कार 


उनके धर्म मजहब और रीति-रिवाजों से स्वयं के खर्चे से करने के लिए एकता फाउंडेशन द्वारा डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार - 2022 एवं  सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जय रामटेक द्वारा यह सम्मान और प्रमाण पत्र दिया गया। श्री रतूड़ी के 30 सालों से निरंतर चले आ रहे मानवतावादी सामाज कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा डॉ जय रामटेक द्वारा की गई। प्रमाण पत्र मिलने पर श्री रतूड़ी द्वारा कहा गया कि आज देश को जरूरत है जातिवादी मानसिकता से बाहर निकल कर एक देश एक नीति पर चलकर राष्ट्र धर्म को मजबूत करते हुए मैं प्रथम भी भारतीय और अंत भी भारतीय सोचकर 

बाबा साहेब के अखंड भारत के सपने को साकार करते हुए देश को ऊंच नीच, जाति पात के कैंसर से आज़ाद करते हुए एक देश एक भारतीय की नींव रखी जाएं और शिक्षा स्वास्थ्य का हर भारतीय को लाभ मिले चाहे वह अमीर हो या गरीब सबको समान अधिकार मिले। शिक्षा स्वास्थ्य का व्यवसाय और बाजारीकरण सरकारें मिल कर खत्म करें, क्यूं कि सबसे बड़ा अस्र शस्त्र दुनिया में कलम और शिक्षा ही है यह सम्मान और प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र मिलना मेरे और मेरे समाज कार्य के लिए एक बेहतरीन गौरवशाली दिन है। 

अब मेरे लिए राष्ट्र धर्म मानवता का दायित्व बहुत ज्यादा बढ़ गया है यह सिर्फ सम्मान पत्र नहीं है बल्कि मेरे लिए प्रेरणा है आख़री सांसों तक समाज सेवा करने के लिए मुझे मेरे कर्तव्य निभाने की याद दिलाते रहने के लिए सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में जो मान सम्मान और प्रमाण पत्र मिलता है वहीं सामाजिक जिंदगी की असली दौलत होती है और हमारी पहचान होती है, रतूड़ी ने यह सम्मान अपने स्वर्गीय माता-पिता एवं परिवार को समर्पित किया है। इस मौके पर शिवसेना वाहतूक के शहर अध्यक्ष राजू वाघमारे विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के नगर सेवक नगर सेविकाएं और पदाधिकारी मौजूद थे।

समाचार 8666416946386166473
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list