अस्तित्व फाऊंडेशन महिला मंडल द्वारा जलपात्र वितरण
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_440.html
नागपुर। गर्मी का महिना सुरू होते ही भीषण गर्मी का प्रकोप बढता जा रहा है, ऐसे मे पाणी के प्यासे पंछी अपनी प्यास बुझाने इधर उधर भटक रहै है पर उन्हे पाणी नसीब नही हो रहा। सिमेंट की बडी बिल्डिंग की बढती संख्या से पेड कम हो गये, वह जमाना चला गया जब कौआ मडके मे पत्थर के टुकडे डालकर पाणी पिया करता था, पाणी नही मिलने से नन्हे परींदो की जान पर बन आई है।
उन्हे बचाने एवं उनकी प्यास बुझाने के लिये नागपूर की अस्तित्व फाऊंडेशन महिला मंडल द्वारा जलपात्र का वितरण किया गया और पंछियो के लिये अपने अपने घर पर पाणी की सुविधा करने की बिनती की गयी। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष मंजू हेडाऊ, सचिव शिलाताई कोहळे, सोनु हेडाऊ, अंतिमा बोकडे, रूपाली हेडाऊ, सुनंदा नंदनवार, प्रिती बोकडे आदी महिलाये उपस्थित थी।
