केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने डॉ. केदारसिंह रोटेले के पीएचडी होने पर किया सम्मान
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_292.html
काजोल रोटेले की पुस्तक का भी किया विमोचन
नागपुर। आठवले समाज कार्य महाविद्यालय भंडारा के सचिव डाॅ. केदार सिंह रोटेले को आचार्य उपाधि मिलने पर केंद्रीय सामाजिक न्याय वा अधिकारिता राज्य मंत्री रामदासजी आठवले ने सम्मान किया तथा उनके कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, भंडारा की उपाध्यक्ष कु.काजोल रोटेले द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी उन्होंने किया। इस दौरान आठवले समाज कार्य महाविद्यालय भंडारा के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. चंदनसिंह रोटेले ने उनका सम्मान किया।
डॉ.केदारसिंह के पीएचडी का विषय स्थालांतरित बाल कामगार,भंडारा जिले पर केंद्रित था। भंडारा जिले में इस विषय पर कार्य करने हेतु श्री रामदास आठवले जी ने डॉ. केदारसिंह रोटेले की काफी सराहना की। कार्यक्रम में प्राध्यापक और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
