मन और स्वास्थ्य के लिए कहीं ना कहीं मिट्टी से जुड़ाव बना रहना जरूरी है : रजनी चौहान
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_76.html
उभरते सितारे मे 'स्वास्थ्य संपदा'
नागपुर। उभरते सितारे इस उपक्रम की आज समाज में बहुत आवश्यकता है। शरीर के साथ मन भी स्वस्थ रहना चाहिए। कहीं ना कहीं मिट्टी से जुड़ाव हमेशा बना रहना जरूरी है। किताबीं बातें उतनी छुती नहीं है, जब तक आप जीवन में उतारते नहीं है। परिवर्तन समाज का नियम है। आज सेटेलाइट है, ए आई का युग है। फिर भी, कहीं ना कहीं हम पीछे क्यों जा रहे हैं। हम मिलेट्स को क्यों अपना रहे हैं। हर मौसम में जो सब्जियां होती है, उसे ही खाना चाहिए। यह हमारी मां जानती थी कि यह हेल्थ से रिलेटेड है। हमारी संस्कृति भी हर मौसम के हिसाब से बदलती है। जैसे मौसम बदलता है उस हिसाब से हमारा खान पान बदलता है। हमारा व्यवहार भी बदलता है। बच्चों ने भी उन ऋतुओं के फल और उन ऋतुओं की सब्जियां ज्यादा ग्रहण करना चाहिए। जंक फूड को कोशिश करिए की छूटे। मिट्टी के मटके का ठंडा पानी हमेशा अच्छा होता है। यह विचार श्रीमती रजनी चौहान ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच रखा।
विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'स्वास्थ्य संपदा' पर आधारित शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप मे उत्कृष्ट कलाकार और समाजसेविका श्रीमती रजनी अविनाश चौहान उपस्थित थीं। इनका सम्मान संयोजक युवराज चौधरी और सह संयोजिका वैशाली मदारे ने स्वागत वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया।
तत्पश्चात, सभी बच्चों ने भी स्वास्थ्य पर सुंदर विचार रखते हुए शानदार नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें, आदित मिंज, अर्चिता लखोटे, ईशा दुर्गे और भव्या अरोरा ने सुंदर गीत सुनाए। ईशा दुर्गे ने अपने शानदार नृत्य से सबका मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ मीनाक्षी केसरवानी, सुकन्या तरारे, किरण संतोष दुर्गे, वेदप्रकाश अरोरा, राहुल गुप्ता, विनोद वंजारी, गीता सुरेश मिंज, एसपी तिवारी, चंद्रसेन पाटिल, जवाहर राव, अश्विनी अजय लखोटे आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशांत शंभरकर ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने किया। तथा, उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने अपने शब्दों में व्यक्त किया ।


