उत्तर नागपुर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_52.html?m=0
बेलिशॉप प्राचीन शिवमंदिर से प्रारंभ होगी शोभायात्रा
शोभायात्रा का यह २० वां वर्ष, नवरात्र उत्सव की धूम
नागपुर। कोरोना की विभीषिका के बाद इस वर्ष उत्तर नागपुर क्षेत्र से चैत्र नवरात्र व राम नवमी निमित्त ३१५ वर्ष प्राचीन श्री शिव मंदिर, बेलीशॉप रेलवे कॉलोनी से १० अप्रैल को शाम ५ बजे राम जन्मोत्सव शोभायात्रा का भव्य स्तर पर आयोजन किया गया है। शोभायात्रा का आयोजन प्राचीन श्री शिव मंदिर व शोभायात्रा उत्सव कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा हैं।
विविध धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत ९ अप्रैल शनिवार को अष्टमी के अवसर पर महा अष्टमी हवन व कन्यापूजन किया गया। रविवार राम नवमी के अवसर पर १० बजे सामुहिक सुन्दरकांड का पाठ होगा व १२ बजे राम जन्म उत्सव व बंधाईयां तत्पश्चात दोपहर ५ बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पालक मंत्री डॉ. नितिन राऊत, होमियोपैथी के प्रसिद्ध चिकित्सक व नरकेसरी प्रकाशन के अध्यक्ष डॉ. विलास डांगरे, पांचपावली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक संजय मेंढे, पूर्व नगरसेवक संदीप सहारे, जी.एन.आय. संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर नवनीतसिंग तुली, दीपक एंजसी व जीरो माइल फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष दीपक लालवानी, वीरेंद्र झा, जुगलकिशोर शाहू, डॉ. प्रवीण डबली, उमेश चौकसे उपस्थित रहेंगें। यह शोभायात्रा निकलने का २० वां वर्ष है।
शोभायात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्य पी. विजयकुमार ने बताया कि उत्तर नागपुर में इस तरह का आयोजन २० वीं बार हो रहा है। शोभायात्रा में कलशधारी कन्याएं व महिलाएं होगी। शोभायात्रा में इस वर्ष रामजी का रथ आकर्षण का केंद्र होगा। भगवान राम का रथ फूलों से सजा रहेगा। छोटी बालिकाएं गरबा नृत्य व लेझीम करती हुई साथ में चलेंगी। बैंड व ढोल भी साथ में रहेंगे। शोभायात्रा में सजीव झांकिया शामिल की है। साथ ही भजन मंडली की विभिन्न टोलियां साथ चलेंगी। महिलाओं द्वारा पूरे मार्ग पर शोभायात्रा के स्वागत हेतु मार्ग को रंगोलियों से सजाया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के नागरिक अथक प्रयास कर रहे है। इस उत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य प्रसाद प्राप्त करने का आवाहन उत्सव समिति ने किया है।
इससे पहले मंदिर परिसर में गत नौ दिनों से नवरात्र उत्सव की धूम चल रही है। मंदिर में करीब १८१ मनोकामना अंखड ज्योत भक्तों ने जलाई है। इस दौरान अनेक महिला मंडलो द्वारा माता के जस प्रस्तुत किये गये|। नवरात्र के अंतिम दिन ११ अप्रैल को प्रात ८ बजे पूजन होगा। ९.३० बजे से १ बजे तक मनोकामना अखंड ज्योत सहित मुख्य घट विसर्जन होगा तथा राम - जानकी विवाह के अवसर पर ६.३० बजे नागमंदिर बेलिशाप से रामजी की बारात बडी धूमधाम से निकाली जाएगी एवं ७ बजे राम - जानकी विवाह होगा। तत्पश्चात पटाभिषेक व महाप्रसाद होगा। १६ अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह ६ बजे हनुमानजी का अभिषेक तथा १० बजे से सुंदरकांड का सामुहिक पाठ होगा।
कार्यक्रम की सफलतार्थ अभय शर्मा, श्रवण शर्मा, विजय शर्मा, यशवंत नम्म्मी, सागर पिल्ले, सोनू सरेठा, देव भीसे, अमन शेंदे, राहुल गुंटलवार, उद्देश चंद्रवंशी, सौरभ धुरिया, शुभम धुरिया, मुकुल गौर, रोहन गौर, गणेश गोंडाने (बाबू), प्रदीप मलका, सोनू शर्मा, राकेश प्रतीक, विजय, विठ्ठल, पं. राजेश द्विवेदी, पी. विजयकुमार, प्रकाशराव (गुन्डु), पी. सत्याराव, रमेश पटनायक, गुरूवचनसिंग, दीपांकर पाल, प्रेमलाल यादव, के. गणेश, श्रीकांत रॉय, पी. हरिदास, रमाटिचर, पी. कन्याकुमारी, शशी यादव, पुष्पा नागोत्रा, विलास खोड़े, तोलानी सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक व महिला सदस्य प्रयासरत है।
