वीएसएसएस ने सिंधी बोली को घर घर में बोलने का किया संकल्प : मोटवानी
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_10.html?m=0
रविवार को पूरे विश्व में हर्षोल्लास से मनाया विश्व सिंधी दिवस
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र राज्य द्वारा रविवार को वीएसएसएस कार्यालय में अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की अध्यक्षता में मनाया गया। मोटवानी ने सभी उपस्तिथजनों और सिंधी समाज से अपील की कि आज के दिन सभी संकल्प करे कि सिंधी बोली को घर घर में पहुंचाएंगे।
सिंधी संस्कृति को जीवित रखने के लिए सभी सिंधी त्योंहार धूम धाम से मनाएंगे, सिंधी खान पान को बढ़ावा देंगे, घर घर में सिंधी बच्चों को सिंधी बोली में बात करने को प्रेरित करेंगे। मोटवानी ने बताया की आज 10 अप्रैल 1967 के दिन भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में भारत की प्राचीन सिंधी भाषा को शामिल किया गया, तब से प्रतिवर्ष पूरे विश्व में हजारों वर्षों पुरानी सिंध की संस्कृति को याद करते हुए उसे सरंशित रखने के लिए सिंधी दिवस मनाते है।
आज पूरे विश्व में सिंधी समाज यह दिन सिंध की संस्कृति को मनाने के लिए और उसे प्रदर्शित करते हुए हर्षोल्लास से मनाते है। महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, कार्याध्यक्ष सुनीता जेसवानी, महासचिव साक्षी थारवानी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुखता से अतिथि बतौर एडवोकेट मंजू कौर मतानी, श्रीमती लक्ष्मी अप्पू वाधवानी, श्रीमती सुशीला इंद्र रतनानी, उपस्थित थे। अतिथियों का सत्कार स्मृति चिन्ह और बुके शाल श्रीफल से पूर्व नागपुर महिला टीम की अध्यक्ष अर्चना छाबरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितिशा मुलतानी, उपाध्यक्ष भावना दयानी, महासचिव कंचन चंदवानी ने किया। अध्यक्ष प्रताप मोटवानी का सत्कार हितेश जेसवनी ने किया।
सर्वप्रथम वरुण देवता झूलेलाल भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। सभी अतिथियों और उपस्तिथजनों ने संकल्प किया की सिंधी बोली के प्रचारार्थ वे कार्य करेंगे, सिंधी संस्कृति को बढ़ावा देने घर घर सिंधी बोली को पहुंचाएंगे, झूलेलाल भगवान की आरती की गई। सिंधी दिवस कार्यक्रम में नागपुर शहर अध्यक्ष पूजा मोरयानी, उपाध्यक्ष नीता जेसवानी, नागपुर जिला महिला अध्यक्ष सुनीता बजाज, दिव्या जगुजा, नागपुर युवा टीम की महासचिव अंजली पूजा लखानी सहित गीता चावला, वंदना वटियानी, हेमा खुबनानी, किरण तोतलानी, कोमल खंडवानी उपस्थित थे। कार्यकम का संचालन डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी ने किया। आभार प्रदर्शन सुनीता जेसवानी और साक्षी थारवानी ने किया।
