Loading...

वाइट ब्लड सेल देकर की मरीज की सहायता


सिंधु युवा फोर्स के जयसिंघानी की सर्वत्र की जा रही सराहना

नागपुर।  एच सी जी हास्पिटल कलमना में भर्ती मरीज जबलपुर रहवासी संगीता शाहू को ब्लड कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से जूझ रही है. चिकित्सकों ने संगीता के पती अनील कुमार शाहू को बताया कि उनकी पत्नी के इलाज के लिए अर्जंट बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप WBC डोनर की अत्यंत आवश्यकता है। चूंकि अनिल का नगर में किसी से भी परिचय नही था. किसी ने सिंधु युवा फोर्स से संपर्क करने को सलाह दी. 

संपर्क होने पर सिंधु युवा फोर्स के अध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी ने  हास्पिटल के चिकित्सक से संपर्क  किया तो उन्होंने बताया उन्हें (Granulocyte transfusions) के लिए डोनर चाहिए जो कि आसानी से नहीं मिलता । मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ तैयार डोनर को एक दिन पहले इंजेक्शन और कुछ दवाइयां देना पड़ती है । उस प्रक्रिया के पश्चात उसके दुसरे दिन डोनर WBC (White Blood Cells) डोनेट कर सकता है। और WBC डोनेशन के पहले पुनः उनकी ब्लड टेस्ट की जाती है और डोनेशन की प्रकिया में कम से कम 3 घंटे का समय लगता है. 

सामाजिक संस्था सिंधु युवा फोर्स के जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ सदस्य नंदलाल जयसिंघानी को पहले भी काफी बार प्लाजा और SDP ( सिंगल डोनर प्लेटलेट्स ) डोनेशन का अनुभव रहा है । जैसे ही उनको पता चला वे तुरंत डोनेशन के लिए तैयार हो गए । जयसिंघानी का कहना था कि *दौलत ना कमाई हो हमनें दुआएं तो कमाई है रक्त कि कमी से न जाने देंगे जान किसी की ये कसम तो हमनें खाई है. संस्था अध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने दानदाता नंदलाल जयसिंघानी का अभिनंदन किया है. सिंधु युवा फोर्स सामाजिक संस्था ने गर्मी में हो रही रक्त की कमी को देखते हुए दानदाताओं से रक्तदान करने की अपील की हैं.

समाचार 5712951567446446366
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list