Loading...

महाराष्ट्र राज्य उर्दू साहित्य अकादमी ने किया डॉ. समीर कबीर को सम्मानित


उर्दू साहित्य के प्रचार - प्रसार के लिए मिला 'विशेष पुरस्कार'

नागपुर। उर्दू भाषा और साहित्य में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए महाराष्ट्र राज्य उर्दू साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न पुरस्कार और सम्मान दिए जाते हैं। इस वर्ष नागपुर से डॉ. समीर कबीर को उर्दू साहित्य के प्रचार - प्रसार के लिए 'विशेष पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। डॉ. समीर कबीर मशहूर शायर शाहीद कबीर के बेटे है। 

डॉ. समीर कबीर राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर हैं। गैर-उर्दू भाषी वर्ग में उर्दू साहित्य के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाई है। इन्होंने यूट्यूब चैनल, उर्दू, हिंदी अखबारों के माध्यम से और ग़ज़ल गायकों, वॉइस ओवर आर्टिस्ट, एंकर के लिए उर्दू क्लास चला कर उर्दूू का प्रचार-प्रसार कर रहेे हैं। 

नागपुर केे कलाकरो की दुआ उनके साथ हैंं। डॉ. समीर कबीर की इस उपलब्धि पर इनके मित्र परिवार तथा शुभचिंतकों ने उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देकर अभिनंदन किया है।

समाचार 418575205694158363
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list