Loading...

उभरते सितारे में भाव सरगम


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम 'उभरते सितारे', जिसके अंतर्गत भावपूर्ण गीतों की शाम 'भाव सरगम' का आयोजन किया गया। जिसमें नवोदित बाल कलाकारों ने अपनी रचना में भावपूर्ण गीतों को समाहित किया। इस अवसर पर रेखा जोशी ने गीतों का विस्तृत विश्लेषण किया। 


मृणाल तेलरांधे ने 'दिल है छोटा सा', ऋषिकेश लंगोटे ने 'मेरी भीगी भीगी सी', वंशिका नाईक ने 'साथी रे भूल ना जाना', स्पंदन रेमंडल ने 'आपकी आंखों में कुछ', श्रद्धा चिंचालकर ने 'रोज रोज डाली डाली', किमया नन्हई ने 'भारतीय घटनेचा' सुना कर दिल जीत लिया. राघव रूंगटा, संपूर्ण रेमंडल और पूर्वी वैद्य ने दिलकश नृत्य की प्रस्तुति दी। 


अन्य कलाकारों में विनायक चिंचालकर, मीनाक्षी केसरवानी, शालिनी तेलरांधे, पूनम पाडिया, संजीव तेलरांधे, अदिती सुर्जीकर, पंकज जोशी, राजेश निवेद ने शानदार गीत सुनाए. कार्यक्रम में नवोदित कलाकारों को अनंत पारधी, धनंजय गाडे, कृष्णा कपूर, देवांशी पटनायक, आनंद डोंगरे, घनश्याम नन्हई, बाबा खान, अलका रूंगटा और वैशाली मदारे ने बच्चों को बहुत सराहा। कार्यक्रम में प्रशांत शंभरकर और नंदिनी सुदामल्ला ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक युवराज चौधरी ने किया।
कला 2907195176476120365
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list