बेटियो को निशुल्क कोर्स करवाकर बनाएँगे आत्मनिर्भर : मोटवानी
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_73.html?m=0
27 अप्रैल को वीएसएसएस महाराष्ट्र महिला टीम का पद ग्रहण समारोह
नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र टीम द्वारा एक सराहनीय उपक्रम की पूरे नागपुर में सराहना हो रही है। अध्यक्ष डॉ. भाग्यश्री खेमचंदानी, कार्याध्यक्ष सुनीता जेसवानी, महासचिव साक्षी थारवानी ने बताया मंगलवार महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने रिबन काट कर ला - ओपेला सैलून का शुभारंभ कर महाराष्ट्र सचिव दिव्या खिलनानी द्वारा प्रस्तुत आदर्श की बेहद सराहना की और उन्हें बधाई देते कहा की समाज की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आपके द्वारा सराहनीय उपक्रम की शुरुवात की है।
जरूरतमंद बेटियों को ब्यूटी कोर्स निशुल्क सीखाकर उन्हे सर्टिफिकेट उपलब्ध करवा उन्हे अपने घर से ही रोजगार के अवसर प्रदान कर बेहद ही सराहनीय कार्य कर रही है। मोटवानी और महाराष्ट्र महिला टीम ने उन्हें वीएसएसएस का स्मृति चिन्ह और मैडल पहनाकर सम्मानित किया। मोटवानी को बुके और शाल श्रीफल से सत्कार दिव्या खिलनानी और नरेंद्र खिलनानी, प्रथम खिलनानी ने किया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र टीम से डॉ. भाग्यश्री खेमचंदानी, सुनीता जेसवानी, साक्षी थारवानी, मुस्कान थारवानी, अनिता नागवानी, हेमा खुबनानी, हर्षा भावनानी, डॉ. मनीषा मनवानी, सुनीता बजाज और विधी ग्वालानी का बुके शाल श्रीफल से सत्कार, चंद्रा खिलनानी, इनाया कृष्णानी, शकुंतला जुमानी और दिव्या और नरेंद्र खिलनानी ने किया। कार्यक्रम का संचालन कशवी हिंगोरानी ने किया।
मोटवानी ने कशवी हिंगोरानी को महिला महाराष्ट्र टीम में सचिव पद की नियुक्ति की। सचिव डॉ. मनीषा मनवानी ने भी कहा की वह जरीपटका में निशुल्क होमियोपैथी एक्यूप्रेसर, सुजोक थेरेपी, स्किन और हेयर की समस्याओं का निवारण करने का शिविर आयोजित करेंगी। अध्यक्ष डॉ. भाग्यश्री खेमचंदानी, कार्याध्यक्ष सुनीता जेसवानी, महासचिव साक्षी थारवानी ने बताया की महाराष्ट्र महिला टीम का 27 अप्रैल को इंस्टॉलेशन भव्यता से आयोजित होंगा, जिसमे वीएसएसएस के अंतराष्ट्रीय चेयरमैन लाइन डॉ. राजू मोटवानी सम्मिलित होंगे। स्थान और समय की घोषणा महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी शीघ्र करेंगे, आभार प्रदर्शन दिव्या खिलवानी ने किया।


