सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने मनाया चेट्रीचंड्र
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_45.html?m=0
नागपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया नागपुर लेडीज़ चैप्टर की माहिलाओ द्वारा गाँधी सागर झूलेलाल मंदिर में 'बहराणा पूजा' कर बड़े ही उत्साह के साथ नववर्ष का स्वागत किया। महंत मोहन दास ठाकुर द्वारा बहराणा की विधिवत पूजा करवाई गई। जिसमें उन्होंने 'बहराणे की महिमा' ज्योत की विशेषता और जल की महता पर प्रकाश डाला।
भविष्य में सभी के परिवार में असीम सुख, शांति, समृद्धि आपसी भाईचारे में प्रेम सदभावना की 'पल्लव' द्वारा अरदास की एवं झूलेलाल की आरती, प्रसाद, दर्शन का सभी ने लाभ उठाया। इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्षा जया खत्री महासचिव - भारती आसुदानी पेट्रन - लक्ष्मी वाधवानी, सोनल लालवानी, शोभा भागिया, दिव्या गुरबानी, स्वाति रुचंदानी, भारती जेसवानी, प्रियंका पंजवानी, आभा आसुदनी, उषा आमेसर, रुही खत्री, शिवानी, अंजु ममतानी, रेखा ठाकुर, जया पुरुस्वानी की उपस्थिति रही.
कलगीधर सत्संग मंडल के अधि. ममतानी, डॉ. गुरूमुख ममतानी का सहयोग रहा। सभी ने 'सिंधी छेज नृत्य' कर अपनी ख़ुशी का इजहार किया। नववर्ष पर सिंधी काउंसिल नागपुर टीम की सदस्यों ने बहराणे साहिब पूजा द्वारा सिंधी संस्कृति से जुड़कर आने वाली पीढी के लिए एक मिसाल पेश की।

