Loading...

पत्रलेखन प्रतियोगिता में अरूणाचल ने बाजी मारी


नागपुर/पुणे। आचार्य बिनोबा भावे की सत्प्रेरणा से स्थापित नागरी लिपि की प्रतिष्ठित वार्षिक अखिलभारतीय नागरी लिपि पत्रलेखन प्रतियोगिता 2021-22 में अरूणाचल प्रदेश के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारकर अरूणाचल में नागरी हिंदी की पताका फहराई है। प्रतियोगिता के राष्ट्रीय संयोजक एवं नागरी लिपि परिषद के महामंत्री डाॅ. हरिसिंह पाल ने आभासी पत्रकार वार्ता में पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित किए।        

इनमें पहला स्थान देरा नातुंग शासकीय महाविद्यालय ईटानगर, अरूणाचल प्रदेश की बोमजेन दुलोन ने प्राप्त किया। जबकि द्वितीय स्थान डी जी वैष्णव कालेज के प्रथम वर्ष के छात्र प्रणत धींग, चेन्नई, तमिलनाडू को मिला। प्रतियोगिता में तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर अरूणाचल के ही  क्रमश: ताई कामयिर और किया संजय रहे। पाँचवां स्थान लुधियाना, पंजाब के छात्र जोगिंदर ने प्राप्त किया। छठे स्थान पर आर के देसाई शिक्षा महाविद्यालय वापी,गुजरात के हिंदी प्राध्यापक डाॅ. जयंतीलाल बी. बारीस के प्रोत्साहन से उनके महाविद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं ने और देरा नातुंग शासकीय महाविद्यालय ईटानगर की असोसिएट प्रोफेसर तुंबम रिवा के मार्गदर्शन में उनके महाविद्यालय के 17 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शेष प्रतियोगी स्वप्रेरणा से इस प्रतियोगिता में शामिल हुए।
         

पत्रलेखन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में भारत सरकार के पूर्व हिंदी अधिकारी  आचार्य ओमप्रकाश, रक्षा मंत्रालय के
डीआरडीओ बेंगलुरू, कर्नाटक के वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी डाॅ. रंजित कुमार और वरिष्ठ लेखक एवं संपादक आचार्य अखिलेश  अर्येन्दु ने अपनी सेवाएँ दी। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से आॅनलाईन पढाई एक नया अनुभव है और नागरी लिपि में लिखने में बहुत खुशी होती है'। विषय पर अपने मित्र को पत्र लिखने के लिए कहा था। 

सभी प्रतियोगियों से हस्ताक्षर लिपि में ही निबंध लिखने का निर्देश दिया गया था। अरूणाचल प्रदेश, तमिलनाडू, गुजरात, पंजाब, और राजस्थान के प्रतियोगियों ने सुंदर हस्तलिपि में अपने अपने निबंध आकलन हेतु भेजे थे। तमिलनाडू के प्रसिद्ध हिंदी सेवी डाॅ. दिलीप धींग ने कहा की विद्यार्थी वर्ग में नागरी लिपि के प्रयोग बढाने और पत्र लेखन कला को विकसित करने के लिए ऐसी प्रतियोगिता का बहुत महत्व है। परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति डाॅ. प्रेमचंद पातंजलि ने विजेता प्रतियोगियों को अपना आशीर्वाद प्रस्तुत किया है।

साहित्य 8594505170437317584
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list