विश्व सिंधी सेवा संगम का चेट्रिचंड्र महोत्सव यादगार रहा
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_9.html?m=0
नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम टीम ने 3 अप्रैल रविवार को कार्यक्रम मे प्रमुख अतिथी साई दिलीपकुमार जग्यासी एवं आसारामजी निरंकारी द्वारा भगवान झुलेलाल जी की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरुवात की गयी। सबसे पहले 'सिंधी जा खादा' कार्यक्रम की शुरुवात की गयी जिसमे सिंधी बहनो द्वारा रखे हर स्टॉल पर अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजनो का लोगो ने भरपूर आनंद लिया।
वीएसएसएस गड़चिरोली जिला टीम द्वारा प्रथम दिन सांस्कृतीक कार्यक्रम की शुरुवात करते हुवे गोंदिया से आये हरिशभैय्या ने अपनी खूबसूरत शैली से समा बांध दिया। इस कार्यक्रम मे सिंधी कॉलनी के बच्चो तथा बहनो ने बेहद ही सुंदर रचनाऐ प्रस्तुत की बच्चो तथा बहनो को उपस्थित मान्यवरो द्वारा भेट वस्तू प्रदान की गयी। साथ ही साथ इस कार्यक्रम के लिये अपार मेहनत करनेवाली कोमल धामेजा, भावना गगनानी, कंचन मोटवानी, खुशबू साधवानी, रिया धामेजा तथा हरीश खत्री को भी सम्मानित किया गया।
दूसरे दिन 4 तारीख सोमवार को कार्यक्रम की शुरुवात मे उपस्थित मान्यवरो द्वारा देसाईगंज, कुरखेडा, लाखांदुर, ब्रह्मपुरी, नागभीड, सिंदेवाही, मुल से आये सभी सिंधी मेघावी छात्राओ तथा उनके माता-पिता का सत्कार किया गया। इसके बाद 'सिंधीयत जी शाम' कार्यक्रम की शुरुवात करते हुवे सिंधी फिल्म अभिनेता,गायक परमानंद प्यासी ने अपने अनोखे अंदाज मे श्रोताओ को हसा-हसाकर लोटपोट कर दिया।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी तथा नेतृत्व मोती जेठानी, जियंद तोतलानी तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये मोतीलाल कुकरेजा, प्राचार्य डॉ. शंकरलाल कुकरेजा, महेश सचदेव, नानक शामदासानी तथा प्रदीप कुकरेजा, रोशन तोतलानी, आदर्श डेंगानी, कशीश कुकरेजा, चिराग शामदासानी, रितेश नागदेवे विजय ठकरानी, सुनील मोटवानी, चेतन बोधवानी, जितु निरंकारी, हरीश ठकरानी इन सभी का विशेष योगदान रहा।
