अश्विनसिंह ठाकूर ने रावण के किरदार में दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_91.html
रामनवमी के अवसर पर रामलीला का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
नागपुर। जी. एस. रायसोनी काॅमर्स महाविद्यालय की ओर से रामनवमी का रंगारंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्म दिन पर उनकी जीवन व्यतीत की झाकिया प्रस्तुत की गई। 1500 से अधिक विद्यार्थी ने सहभाग कर जय श्रीराम के नारे लगाए।
सभी विद्यार्थियों ने अपनी अपनी भूमिका को न्याय देने का सफल प्रयास किया लेकिन बीसीसी के अंतिम वर्ष के छात्रसंघ कमेटी के अध्यक्ष अश्विनसिंह ठाकूर ने रावण का किरदार निभा कर अपनी मौलिक अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वहाॅ के शिक्षको का योगदान रहा।
कार्यक्रम में डॉ. आरती देशपांडे, प्रो माधुरी बरुआ, डॉ. जसविंदर कौर, डॉ अन्नपूर्णा मेट्टा, प्रो. विशाल ढाबालिया और प्रो. पंकज पेठे प्रमुखता से उपस्थित थे। इस अवसर पर अश्विन ठाकुर, वेंकटेश गनीमणि, विनय मोदी, प्रदुम प्रजापति, हर्ष चौधरी, अरिहंत भीमते, हिमांशु डबराले और प्रांजल शर्मा सहित अन्य का विशेष योगदान रहा।


