विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार होंगे सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_929.html
प्रेस क्लब ऑफ़ जर्नलिस्ट्स द्वारा सम्मान आयोजित
मुंबई। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई 2022 को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
संगठन द्वारा घोषित इस वर्ष का 'पत्रकार शिरोमणी सम्मान 2022' से वरिष्ठ पत्रकार श्री आनंद शर्मा, सम्पादक 'जीरो माइल' राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक एवं दैनिक 'खबरों में हमारा शहर' नागपुर महाराष्ट्र। वरिष्ठ पत्रकार श्री विजय चिढ़ार संपादक दैनिक नर्मदा की पुकार रायसेन मध्य प्रदेश। श्री रियाज़ खान संपादक सैनिक पोस्ट चित्तौड़गढ़ राजस्थान को दिया जाएगा।
इसी प्रकार इस वर्ष का राष्ट्रीय पत्रकार गौरव सम्मान 2022 से श्री आशीष बंग माहेश्वरी संपादक महाकाल एक्सप्रेस नीमच मध्य प्रदेश को दिया जाएगा।
इस आशय की जानकारी संगठन की राष्ट्रीय सचिव एवं साहित्यिक सांस्कृतिक विभाग की राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र ने दी।
