Loading...

समृद्ध महामार्ग, कृषि, रोजगार के साथ उन्नत भारत की जरूरत

                             

कश्मीर से कन्याकुमारी के मार्ग पर सुधार जरुरी  

नागपुर (आनंदमनोहर जोशी)। हमारे देश की प्रमुख महानगर की सड़कों का काम पिछ्ले सात आठ वर्षों में बड़ी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। अब तो नागपुर से शिरडी तक के मार्ग मुंबई एक्सप्रेस हाईवे से जुड़ रहे है। समृद्ध सड़कों के साथ 701 किलोमीटर के आसपास की कृषि भूमि के साथ  उद्योग, कलकारखाने, स्वयंरोजगार के साथ महाविद्यालय भी परिसरों मे खोलें तो समृद्ध, उन्नत भारत का निर्माण भविष्य में हो सकता है। 

आज सम्पूर्ण विश्व में जातिवाद, भेदभाव, हिंसा, घृणा, तरह तरह की महामारियों से इंसान त्रस्त है। भारत उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम मजबूत बने। इसके लिए नागपुर से मुंबई समृद्धि का महामार्ग 701 किलोमीटर का बनाया जा रहा है। देश में दिल्ली से मुंबई का महामार्ग 1200 किलोमीटर का बनाया जा रहा है। 

नागपुर यह कश्मीर से कन्याकुमारी तक को जोड़नेवाला जीरो माइल के नाम से मशहूर शहर है। सरकार को कश्मीर से कन्याकुमारी तक महामार्ग, रेलनेटवर्क के साथ हवाईअड्डे हवाईजहाज की सुविधाएं भी स्थापित करनी होंगी। जिससे महामार्ग से आवागमन कर रहे करोड़ों नागरिकों को राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। भारत यह लाखों गावों और करोड़ों किसानों का कृषि प्रधान देश है। सड़क, कृषि, उद्योग, स्वयंरोजगार के शिक्षा संस्थान से भारत उन्नत होगा। 

महामार्ग से भारत के गांव का नेटवर्क जुड़ जायेगा।अनाज, फसल को लाने ले जाने की व्यापक सुविधा उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम मध्य भारत के नागपुर से सीधे जुड़ेंगी। वर्तमान समय में आज भी जीरोमाइल स्टोन के पास कश्मीर से कन्याकुमारी, नागपुर से हैदराबाद, नागपुर से जबलपुर की सड़क मार्ग की दूरी किलोमीटर में लिखी गई है। वैसे भी नागपुर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश सहित विदर्भ के शहरों से जुड़ा प्रमुख मध्य स्थान है।
समाचार 2790024255826359617
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list