जरीपटका के मेले में सिंधी कला एवं सभ्यता का अनूठा संगम
गीत रामायण ने मन मोहा
नागपुर। भारतीय सिंधु सभा की ओर से झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के दूसरे दिन गीत रामायण आकर्षक का केंद्रबिंदु रहा. संस्कार भारती की अनूठी पेशकश के दौरान कांचन गडकरी, दादा घनश्याम कुकरेजा, विक्की कुकरेजा , वंदना खुशालानी, प्रियंका पंजवानी, प्रमिला मथरानी, धनविजय, चौधरी की उपस्थिति रही. गीत संगीत की महफिल में कलाकारों ने अपनी कला का जौहर दिखाया. शाम को आरती थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक जतिन उदासी ने सिंधी संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
'डिजिटल आर्ट गैलरी'
दृश्य एवं श्रव्य माध्यम से नागरिकों को दुनियां की सबसे प्राचीन विरासत सिंधू घाटी की सभ्यता के दर्शन कराए गए। पार्क के अंदर ही एक अलग डोम बनाया गया है जिसमें करीब 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी और तीनों दिन बार बार यह क्लिप दिखाई जाएगी। इस डिजिटल गैलरी में सिंधू घाटी की सभ्यता के साथ साथ विभाजन के दृष्य, सिंधी समाज के संतों, महात्माओं, शहीदों एवं अन्य विभूतियों को दिखाई गई।
इस वीडियो क्लिप के लेखक किशोर लालवानी हैं। इसमें पुरकश आवाज़ डा.विजय मदनाणी ने दी है। इसके अलावा तीन दिनों तक बच्चों के मनोरंजन हेतू झूले एवं खाने के स्टाल लगाए गए हैं जिसमें अलग अलग तरह के व्यंजन रखे गए हैं। प्रमिला मथरानी, कमलेश केवलरमानी, अधिवक्ता विनोद लालवानी, अशोक केवलरमानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा वंदना खुशालानी, कंचन केसवानी, ईश्वरी डेबंला, प्रियंका पंजवानी, राखी कुकरेजा, डा जेनिका कुंगवानी, राशी वासवानी, मीनाक्षी मेघराजानी, वंशिका केसवानी, साक्षी लालवानी, महक आडवानी पूजा मोरयानी, रती वंजानी,
दीपा खिलवानी, पूजा वरयानी, रिया चेलानी, किरन कोटवानी, कोमल खुबचंदानी, सतीश आनंदानी, राजेश बटवानी, पप्पूभाई केवलरामानी , श्रीचंद चावला, गोपाल खेमानी, दौलत कुंगवानी, प्रदीप कुंगवानी, राजेश जांबिया, जगदीश वंजानी, गुलशन दात्रे, नितिन गोधानी, संजय वासवानी, राजकुमार कोडवानी संतोष डेबंला अहम भूमिका निभा रहे हैं. मंच संचालन दीपिका कुकरेजा ने किया।
