सिंधी सोशल फोरम का समाधा आश्रम में अस्थि रोग त्वचा रोग शिविर
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_972.html
नागपुर। पूज्य समाधा आश्रम के हाल में सिंधी सोशल फोरम द्वारा अस्थि रोग व त्वचा रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। मंच पर शिविर के संयोजक श्याम तहिलयानी, सिंधी सोशल फोरम के महासचिव अशोक माखिजानी, सिंधी सोशल फोरम के अध्यक्ष मोहन मंजानी, डॉ. आशीष आसुदानी अस्थिरोग तज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन खुराना, पी.दारा, समाधा आश्रम के फतनलाल गोपचंदानी, मोहन सचदेव, दर्शन कुकरेजा उपस्थित थे।
शिविर का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर व इष्टदेव झूलेलाल, पूज्य साई शिवभजन महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों का स्वागत इंदर रुघानी, अर्जुन जज्ञासी, अशोक माखिजानी, श्याम तहिलयानी, डॉ. राजकुमार खियानी व सुंदर तारवानी ने किया। जीतू बेलानी का स्वागत सुरेश आहूजा ने किया। सिंधी सोशल फोरम के अध्यक्ष मोहन मंजानी ने संस्था के सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। शिविर का २२५ लोगों ने लाभ लिया। निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। यह शिविर पूर्ण रुप से निशुल्क आयोजित किया गया व बोन डेंसिटी की जांच मशीनों की गई। मंच संचालन नीलम ठकवानी ने किया और पूज्य समाधा आश्रम की जानकारी दी।
शिविर के सफलतार्थ परमानंद विधानी, कंचन गेहानी, शंकर मनचंदिया, कु आशा मोटवानी, मुरली खटवानी, सरिता आहूजा, वासुदेव हिरानी, ईश्वर अमरनानी, इंदर वाधवानी, नारायण तहिलियानी, चंद्र लालवानी, गुरदास हेमराजानी, रजनी शर्मा, हरीश मायदासानी, गोपाल खटवानी, शंकरलाल मूलचंदानी, अशोक जेसवानी, हर्ष कटारिया ने अथक प्रयास किए. शिविर के अंत में अशोक माखिजानी ने सभी का आभार माना व भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा की.
