Loading...

विश्व और देश में शांति, अहिंसा, भाईचारे की सख्त जरुरत


सभी देश के नागरिक, नेता, शिक्षित व्यक्ति के बेतुके वक्तव्य पर नियंत्रण जरूरी

नागपुर।(आनंदमनोहर जोशी) विश्व में महामारी के साथ रूस,युक्रेन युद्ध के समय प्राण हानि हुई। प्राकृतिक बीमारी और राजनीतिक वैमनस्यता के चलते विश्व के निर्दोष व्यक्ति बड़ी संख्या में असमय मौत का शिकार हुए। दुनिया के पंजीकृत 193 देश में अनेक धर्म, जातियां और भाषा के साथ पहनावे भी भिन्न भिन्न है। सभी देशों के लोगों का खनपान भी भिन्न भिन्न है। भारत जैसे देश में अनेक शासक ने आकर व्यापार के साथ राज्य,देश को हड़पकर शासन किया।यही नहीं फुट डालो और राज करो की गलत नीति से देश के टुकड़े कर दिए। 

अनेक राजाओं के क्रूर शासन और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ अभद्र व्यवहार कर उन्हे शहीद कर दिया। फिर भी भारत जैसे देश में युद्ध नहीं बुद्ध,महात्मा गांधी के अहिंसा, सत्य का पालन करके आजादी दिलाई। अंग्रजों ने  जमीन बंटवारा कर अखंड भारत का विभाजन किया।इसके बाद भी भारत में प्राचीन सभ्यता के चलते सभी धर्म का सम्मान किया जा रहा है। हाल ही में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत में हो रही गौ हत्या, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, हिंसा पर तीव्र चिंता व्यक्त की। 

वर्तमान समय आधुनिक शिक्षा, ऑनलाइन प्रगति का दौर है।ऐसे समय संसार के कुछ ही देश सर्वधर्म समभाव का पालन कर रहे है। जबकि अनेक देश में कट्टरवाद से हिंसा, शाब्दिक वक्तव्य से भड़काऊ प्रवृति पर नियंत्रण लगाकर कठोर कानून बनाने की जरूरत है। आज ईमानदारी से काम कर रहे लोगों से हफ्ता वसूली कर तंग करने की घटनाओं पर भी नियंत्रण करने की सख्त जरूरत है। यदि स्वतंत्र भारत के समय सनातन धर्म द्वारा आक्रामकता दिखाई होती तो भारत आज अखंड होता। 

भारत के संविधान के नियमों को केवल कागजों तक ही सीमित रखा गया है। संविधान में 150 वर्ष पुराने कानून होने से  बाहरी देश भी भारत की सभ्यता पर उंगली उठा रहे है। भारत जैसे देश और विश्व के देशों में शांति स्थापित करने के लिए  नागरिकों, राजनेताओं,  कलाकारों, शिक्षित लोगों द्वारा दिए जा रहे बेतुके वक्तव्य पर नियन्त्रण जरूरी है। हिंसा के दौरान निर्दोष लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। अतः विश्व में भाईचारा, शांति, अहिंसा का वातावरण होना जरूरी है।
समाचार 2372278279139030068
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list