Loading...

'आँसू और मुस्कान' कार्यक्रम का सफल आयोजन


नागपुर। कला शिखर, नागपुर की ओर से प्रख्यात हास्य कलाकार स्व.शिवपाल चौहान की प्रथम पुण्य स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम 'आँसू और मुस्कान' का सफल आयोजन विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के मधुरम सभागृह में सम्पन्न हुआ। 

नगर के हास्य कलाकारों व गायक कलाकारों ने अपनी कला प्रस्तुति द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की विशेष संकल्पना विनोद पुरोहित की रही एवं संयोजन व मंच संचालन डॉ. महेश तिवारी ने बड़ी सुंदरता से किया। 

हास्य कलाकारों में एजाज खान, विनोद पुरोहित, साजिद कुरेशी, अमोल ऐदलाबादकर, डॉ.राजू कोसे, अजय शेवाले, देवा वाघमारे व गायक कलाकार विजय कीर्तने, राजू व्यास थे। 

इस कार्यक्रम में कामठी से स्व. शिवपाल चौहान का पूरा परिवार अपने कई स्नेहीजनों सहित उपस्थित था। मंच संचालन करते हुये कार्यक्रम में भावुकता भी आयी, तो साथ ही मुस्कान से हँसी-ठिठोली तक की प्रस्तुति से कार्यक्रम में विविधता के दर्शन भी हुए। रसिक श्रोताओं ने कार्यक्रम को अपना अभूतपूर्व प्रतिसाद दिया तथा स्व. शिवपाल चौहान की यादें भी ताज़ा हो गयी। सभी कलाकारों ने तन मन धन से सहयोग देकर एक नया अध्याय आरम्भ किया।
समाचार 968024207449843243
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list